देश

Jammu-Kahsmir: जम्मू-कश्मीर में ग्रेनेड हमला, 3 नागरिक घायल

सूत्र ने कहा, "इस विस्फोट में तीन नागरिक घायल हो गए. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी हालत स्थिर बताई गई है." तलाशी के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी गई है.

Jammu-Kahsmir: जम्मू-कश्मीर में ग्रेनेड हमला, 3 नागरिक घायल
सेना के जवान (Photo Credits: ANI)

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के कुलगाम जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों (Security Forces) चेकपोस्ट पर आतंकवादियों (Terrorists) के ग्रेनेड हमले (Grenade Attack) में तीन नागरिक घायल हो गए. पुलिस (Police) ने यह जानकारी दी. एक पुलिस सूत्र ने कहा, "आतंकवादियों ने कुलगाम के यारीपोरा गांव में सीआरपीएफ (CRPF) और स्थानीय पुलिस की एक नाका पार्टी पर ग्रेनेड फेंका और गोलीबारी भी की. हालांकि, ग्रेनेड निशाने से चूक गया और कुछ दूरी पर फट गया." Jammu & Kashmir: श्रीनगर में लश्कर/TRF के 2 आतंकी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

सूत्र ने कहा, "इस विस्फोट में तीन नागरिक घायल हो गए. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी हालत स्थिर बताई गई है." तलाशी के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2022 10:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).