देश

J&K: राजौरी के धांगरी में IED ब्लास्ट, आतंकी हमले के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों को बनाया गया निशाना

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में IED ब्लास्ट हुआ है. ये ब्लास्ट राजौरी के धांगरी में हुआ है. न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार, इस ब्लास्ट में दो लोगों के घायल होने की खबर है. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

J&K: राजौरी के धांगरी में IED ब्लास्ट, आतंकी हमले के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों को बनाया गया निशाना

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के राजौरी (Rajouri) में IED ब्लास्ट हुआ है. ये ब्लास्ट राजौरी के धांगरी में हुआ है. न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार, इस ब्लास्ट में दो लोगों के घायल होने की खबर है. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि धांगरी में जिस वक्त ये ब्लास्ट हुआ, उस वक्त वहां रविवार को हुए आतंकी हमले के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा था.

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना अपर डांगरी गांव की है. करीब 50 मीटर की दूरी पर अलग-अलग तीन घरों में फायरिंग की गई. आतंकी इस तरह की हरकत कर नागरिकों के बीच दहशत का माहौल बना रहे हैं.

आम नागरिको को निशाना बना रहे आतंकी 

बता दें कि रविवार को आतंकियों ने राजौरी में चार लोगों पर फायरिंग कर हत्या कर दी थी. जानकारी के मुताबिक, आतंकियों ने पहले परिवार से आधार कार्ड मांगा, फिर उनकी पहचान कर गोलीबारी की. पुलिस ने बताया कि करीब 7:15 बजे हायर सेकेंड्री स्कूल, डांगरी के पास गोलीबारी की घटना हुई. जिसमें एक महिला और एक बच्चे समेत एक हिंदू परिवार के 7 लोग घायल हो गए. बाद में 4 लोगों ने दम तोड़ दिया, जबकि अन्य का इलाज चल रहा है.

आतंकवादियों ने राजौरी में हिंदू परिवारों पर फायरिंग की थी, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई थी. साथ ही 7 लोग घायल हुए हैं. इस आतंकी घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई. स्थानीय लोगों ने हमले के विरोध में राजौरी शहर में सोमवार को पूर्ण बंद की अपील की थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 02, 2023 10:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).