देश

Jammu and Kashmir: बडगाम में घर के पास युवक मृत मिला, परिवार ने हत्या का आरोप लगाया

जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में शनिवार को एक युवक अपने घर के पास मृत मिला. परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है. अधिकारियों ने बताया, ''शब्बीर अहमद जेहरा (23) का शव बडगाम जिले की चाडूरा तहसील के गोगजीपाथरी गांव में उसके घर के पास रहस्यमय परिस्थितियों में मिला.''

Jammu and Kashmir: बडगाम में घर के पास युवक मृत मिला, परिवार ने हत्या का आरोप लगाया
Credit- Pixabay

श्रीनगर, 23 मार्च : जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में शनिवार को एक युवक अपने घर के पास मृत मिला. परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है. अधिकारियों ने बताया, ''शब्बीर अहमद जेहरा (23) का शव बडगाम जिले की चाडूरा तहसील के गोगजीपाथरी गांव में उसके घर के पास रहस्यमय परिस्थितियों में मिला.''

अधिकारियों ने कहा, ''पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया. चिकित्सकीय-कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिवार को सौंप दिया जाएगा.'' यह भी पढ़ें : BSEB Bihar Board 12th Result 2024: छात्रों का इंतेजार ख़त्म, बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, 87 प्रतिशत से अधिक परीक्षार्थी हुए पास

युवक के परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या की गई है. उन्होंने पुलिस से उन परिस्थितियों की जांच करने का अनुरोध किया है जिनके कारण उसकी मौत हुई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 23, 2024 02:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).