Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर में साफ आसमान के साथ शुष्क रहेगा मौसम
जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटों के दौरान बादल छाए रहे. मौसम विभाग (एमईटी) ने रविवार को अगले 24 घंटों के दौरान साफ आसमान के साथ शुष्क मौसम रहने का अनुमान जताया है.
श्रीनगर, 24 अप्रैल : जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में पिछले 24 घंटों के दौरान बादल छाए रहे. मौसम विभाग (एमईटी) ने रविवार को अगले 24 घंटों के दौरान साफ आसमान के साथ शुष्क मौसम रहने का अनुमान जताया है. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में साफ आसमान के साथ मौसम शुष्क और गर्म रहने की संभावना है."
न्यूनतम तापमान श्रीनगर में 7.6, पहलगाम में 1.0 और गुलमर्ग में 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. लद्दाख क्षेत्र के द्रास में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 1.2, लेह में 3.4 और कारगिल में 4.2 रहा. यह भी पढ़ें : Question Paper Leak Case: बलिया में प्रश्न पत्र लीक मामले में एक और प्रबंधक गिरफ़्तार
जम्मू में न्यूनतम तापमान 20.1, कटरा में 18.8, बटोटे में 11.4, बनिहाल में 9.6 और भद्रवाह में 6.7 रहा.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2022 11:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

