जम्मू कश्मीर: राजौरी में लाइन ऑफ कंट्रोल पर पाकिस्तानी गोलीबारी में दो जवान घायल

पुंछ और राजौरी जिलों में बुधवार को भी नियंत्रण रेखा पर भारतीय और पाकिस्तानी सेनाओं के बीच भारी गोलीबारी हुई थी.

सुरक्षा बल के जवान (Photo Credits: PTI)

जम्मू एवं कश्मीर (Jammu and Kashmir) के राजौरी (Rajouri) जिले में लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) पर गुरुवार को पाकिस्तानी गोलीबारी में दो भारतीय जवान घायल हो गए. रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा कि जवान बालाकोट सेक्टर में पाकिस्तानी गोलीबारी में घायल हुए. उन्होंने कहा कि जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. हमारे सैनिकों ने मुंहतोड़ जवाब दिया है. पुंछ जिले में भी गुरुवार को नियंत्रण रेखा पर भी भारतीय और पाकिस्तानी सेनाओं के बीच गोलीबारी हुई.

पुंछ और राजौरी जिलों में बुधवार को भी नियंत्रण रेखा पर भारतीय और पाकिस्तानी सेनाओं के बीच भारी गोलीबारी हुई थी. पहली झड़प पुंछ में हुई थी. रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने कहा था कि पाकिस्तान के सैनिकों ने सुबह करीब 8.15 बजे गुलपुर और खारी करमारा इलाकों में भारतीय चौकियों पर अकारण गोलीबारी की. यह भी पढ़ें- तमिल शख्स ने लगाया आरोप, हिंदी नहीं आने के कारण मुंबई एयरपोर्ट पर हुई बदसलूकी

एक अधिकारी ने कहा था कि उन लोगों ने स्वचालित हथियारों और मोर्टारों का इस्तेमाल किया. हमारी सेना ने भी करारा जवाब दिया था. बाद में, पाकिस्तानी सेना ने राजौरी जिले के कलाल इलाके में भारतीय चौकियों को निशाना बनाने के लिए मोर्टारों का इस्तेमाल किया.

मोर्टार, गोलाबारी व विस्फोट की आवाज के बीच पुंछ और राजौरी जिलों में नियंत्रण रेखा के आसपास के इलाकों में रह रहे लोगों के बीच दहशत का माहौल है. बता दें पुंछ और राजौरी जिलों में पिछले आठ दिनों से दोनों सेनाओं के बीच भारी गोलाबारी जारी है.

आईएएनएस इनपुट

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड