Jammu and Kashmir: शोपियां में हुई मुठभेड़ में सेना के दो जवान शहीद, 1 आतंकी ढेर

जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir) के शोपियां (Shopian) में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर में एक आतंकी ढेर हो गया है. यह एनकाउंटर शोपियां के जैनापोरा के चेरमर्ग में हुआ है.

सुरक्षाबल (Photo Credits: ANI)

जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के शोपियां (Shopian) में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर में जवानों ने एक आतंकी को मार गिराया. इस मुठभेड़ में 2 जवान भी शहीद हुए. यह एनकाउंटर शोपियां के जैनापोरा के चेरमर्ग में हुआ है. अभी तक की जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर के शोपियां के जैनापोरा इलाके के चेरमार्ग में शनिवार को शुरू हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया. मुठभेड़ में देश ने अपने 2 जवानों को खो दिया. नाबालिग लड़की समेत पांच लापता लोग अपने परिवारों से फिर से मिले: जम्मू कश्मीर पुलिस.

दक्षिण कश्मीर के शोपियां में शनिवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई. सुरक्षाबलों ने आतंकियों मुंहतोड़ जवाब दिया. इस कार्रवाई में 2 जवान शहीद हो गए. जवानों द्वारा इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है.

सेना का ऑपरेशन जारी

मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों के होने की सूचना मिली थी. इसके बाद सेना और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने इलाके को चारों तरफ से घेर लिया और तलाशी अभियान शुरू कर दिया.

टीम जैसे ही एक संदिग्ध ठिकाने की तरफ बढ़ी, आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों की टीम ने भी फायरिंग की. इस मुठभेड़ में सेना ने एक आतंकी को मार गिराया. आतंकी की पहचान के बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट