Jammu and Kashmir: श्रीनगर और जम्मू में मौसम की सबसे ठंडी रात

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में शनिवार को भी तापमान में गिरावट जारी रही. श्रीनगर और जम्मू में इस मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई. यहां पारा क्रमश: माइनस 6 डिग्री और 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी है.

ठंड| प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

श्रीनगर, 18 दिसम्बर : जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में शनिवार को भी तापमान में गिरावट जारी रही. श्रीनगर और जम्मू में इस मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई. यहां पारा क्रमश: माइनस 6 डिग्री और 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी है.

विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "माइनस 6.0 और 2.3 डिग्री के साथ, श्रीनगर और जम्मू में आज मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई." पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 8.3 डिग्री नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 8.5 डिग्री नीचे दर्ज किया गया. यह भी पढ़ें : प्रधानमंत्री मोदी के दौरे की तैयारियों में लगे श्रमिक ने की आत्महत्या

इस बीच, लद्दाख के द्रास शहर में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 20.3 नीचे और लेह में शून्य से 15.3 नीचे दर्ज किया गया. कटरा में न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री, बटोटे में माइनस 1.1, बनिहाल में माइनस 1.2 और भद्रवाह में माइनस 2.9 डिग्री रहा.

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, April 14: देश में बढ़ेगी गर्मी की तपिश, चलेंगी लू, जानें दिल्ली-मुंबई समेत अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

Weather Forecast Today: उत्तर भारत में भीषण गर्मी के बीच मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, बेंगलुरु समेत अन्य शहरों में आज कैसा रहेगा मौसम, IMD से जानें वेदर का ताज अपडेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट