जम्मू एवं कश्मीर: सीआरपीएफ शिविर पर ग्रेनेड हमला, सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब
हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी के 8 जुलाई को दूसरी बरसी पर यहां त्राल शहर में अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम किए गए थे. अलगाववादियों ने वानी के बरसी पर प्रदर्शन मार्च का आह्वान किया था.
श्रीनगर. जम्मू एवं कश्मीर के त्राल शहर में सोमवार को आतंकवादियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल(सीआरपीएफ) के शिविरों पर ग्रेनेड से दो हमले किए. घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ है. पुलिस ने कहा, "दूसरा ग्रेनेड त्राल क्षेत्र में ही सीआरपीएफ के बाटागुंड शिविर पर फेंका गया."
हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी के 8 जुलाई को दूसरी बरसी पर यहां त्राल शहर में अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम किए गए थे. अलगाववादियों ने वानी के बरसी पर प्रदर्शन मार्च का आह्वान किया था.
गौरतलब है कि आज सुबह जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ को दौरान एक आतंकवादी को मार गिराया. यह मुठभेड़ हंदवाड़ा के वनक्षेत्र में सुरक्षाबलों के गश्ती एवं खोज अभियान के दौरान हुई. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी की, जिसका सुरक्षाबलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया, जिसमें एक आतंकवादी ढेर हो गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2018 05:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

