देश

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर में कुछ दिनों तक तापमान में गिरावट की संभावना

आने वाले दिनों में पूरे जम्मू-कश्मीर में दिन के तापमान में गिरावट की उम्मीद है. मौसम विभाग ने कहा है कि 17 फरवरी से केंद्र शासित प्रदेश में बारिश व बर्फबारी होगी.

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर में कुछ दिनों तक तापमान में गिरावट की संभावना

श्रीनगर, 16 फरवरी : आने वाले दिनों में पूरे जम्मू-कश्मीर में दिन के तापमान में गिरावट की उम्मीद है. मौसम विभाग ने कहा है कि 17 फरवरी से केंद्र शासित प्रदेश में बारिश व बर्फबारी होगी.

मौसम कार्यालय की सलाह में लोगों से सावधानी बरतने और ऊंचे इलाकों में राजमार्गों पर यात्रा करने से बचने को कहा गया है, जहां 17 फरवरी से 21 फरवरी तक भारी बर्फबारी होने की संभावना है. श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 1.6, गुलमर्ग में माइनस 3.4 और पहलगाम में माइनस 4.2 डिग्री सेल्सियस रहा. यह भी पढ़ें : Delhi Weather Update: दिल्ली में तापमान 7.3 डिग्री, एक्यूआई ‘बेहद खराब’

लद्दाख क्षेत्र के लेह शहर में न्यूनतम तापमान माइनस 11.3 और कारगिल में माइनस 12.6 डिग्री सेल्सियस हा. जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 9.2, कटरा में 9, बटोट में 4.6, भद्रवाह में 2.4 और बनिहाल में 1 डिग्री सेल्सियस रहा.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 16, 2024 12:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).