Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर में आंशिक रूप से छाए रहेंगे बादल
पिछले 24 घंटों के दौरान कश्मीर संभाग में मौसम शुष्क और गर्म रहा, जम्मू संभाग में गीला और आद्र्र रहा है. अगले आने वाले 24 घंटों के दौरान भी जम्मू और कश्मीर में बादल छाए रहने की संभावना है.
श्रीनगर, 3 जुलाई : पिछले 24 घंटों के दौरान कश्मीर संभाग में मौसम शुष्क और गर्म रहा, जम्मू संभाग में गीला और आद्र्र रहा है. अगले आने वाले 24 घंटों के दौरान भी जम्मू और कश्मीर में बादल छाए रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने यह जानकारी रविवार को दी. 'जम्मू में आज सुबह 6.40 बजे बारिश शुरू हुई. जम्मू संभाग में अब बारिश कम हो रही है.'
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू में बादल छाए रहने और कश्मीर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है." यह भी Chakda Xpress का पहला शेड्यूल हुआ पूरा, Anushka Sharma ने इस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर दी जानकारी
श्रीनगर में आज न्यूनतम तापमान 23.6, पहलगाम में 17.6 और गुलमर्ग में 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. लद्दाख क्षेत्र के द्रास में न्यूनतम तापमान 15.1, लेह 15 और कारगिल में 19.6 दर्ज किया गया. जम्मू में न्यूनतम तापमान 24.6, कटरा में 23.9, बटोटे में 19.5, बनिहाल में 21.4 और भद्रवाह में 20.6 रहा.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2022 11:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

