देश

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर में आंशिक रूप से छाए रहेंगे बादल, बारिश व बर्फबारी की संभावना

जम्मू एवं कश्मीर में पिछले 24 घंटों के दौरान मुख्य रूप से बादल छाए रहे. मौसम विभाग ने शनिवार को कहा कि आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और बारिश व बर्फबारी की संभावना है.

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर में आंशिक रूप से छाए रहेंगे बादल, बारिश व बर्फबारी की संभावना
Jammu and Kashmir (Photo Credits: Twitter)

श्रीनगर, 7 जनवरी : जम्मू एवं कश्मीर (Jammu and Kashmir) में पिछले 24 घंटों के दौरान मुख्य रूप से बादल छाए रहे. मौसम विभाग ने शनिवार को कहा कि आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और बारिश व बर्फबारी की संभावना है. अधिकारी ने कहा, अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और बारिश व बर्फबारी की संभावना है.

श्रीनगर में शनिवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 1.4, पहलगाम में शून्य से 2.8 और गुलमर्ग में शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. यह भी पढ़ें : Jammu and Kashmir: श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 6.4 पहुंचा, सबसे ठंडी रात

लद्दाख क्षेत्र में कारगिल में माइनस 14.8 डिग्री और लेह में माइनस 10.8 डिग्री रहा. जम्मू में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री, कटरा में 7.6, बटोटे में 5.1, बनिहाल में 3.4 और भद्रवाह में 2.8 डिग्री सेल्सियस रहा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 07, 2023 01:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).