देश

जम्‍मू कश्‍मीर: बारामूला के सोपोर में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को किया ढेर, दोनों तरफ से फायरिंग जारी

पुलवामा में 14 फरवरी को CRPF के काफिले पर हुए आतंकी हमले के बाद से जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ तेज हो गई है. शुक्रवार को सोपोर के वारोपोरा में चल एनकाउंटर में अब तक एक आतंकी के मारे जाने की सूचना है.

जम्‍मू कश्‍मीर: बारामूला के सोपोर में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को किया ढेर, दोनों तरफ से फायरिंग जारी
भारतीय सेना (Photo Credits: PTI)

पुलवामा में 14 फरवरी को CRPF के काफिले पर हुए आतंकी हमले के बाद से जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ तेज हो गई है. शुक्रवार को सोपोर के वारोपोरा में चल एनकाउंटर में अब तक एक आतंकी के मारे जाने की सूचना है. खबर है कि सुरक्षबलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया है. जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक वारपोरा के एक घर में कुछ आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद ने सुरक्षाबलों ने एक्शन लेते हुए सर्च ऑपरेशन चलाया था. जिसके बाद सर्च ऑपरेशन जल्द ही एनकाउंटर में तब्‍दील हो गया. बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों ने दो से तीन आतंकियों को घेरा हुआ है.

गौरतलब है कि पुलवामा आतंकी हमले के बाद से ही भारतीय सेना आतंकियों के खात्मे में जुट चुकी है. हमले के 100 घंटे के भीतर ही सेना ने गाजी को मौत के घाट उतार दिया था. शुक्रवार को बारामूला (Baramulla) के सोपोर (Sopore) में सेना ने 2 से 3 आतंकियों को घेरा हुआ है, दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है. इस दौरान गांव में प्रवेश और बाहर जाने के सभी रास्तों को सील कर दिया. साथ ही एहतियात के लिए सोपोर में इंटरनेट सेवाओं को बन कर दी गई है. बता दें कि गुरुवार को सर्च के दौरान सेना को गोलियों की आवाज सुनाई दी. जिसके बाद सेना सर्च ऑपरेशन शुरू किया तो आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी. ये मुठभेड़ शुक्रवार सुबह भी जारी है.

फिलहाल सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ अभी भी जारी है. ज्ञात हो कि 14 फरवरी को सीआरपीएफ काफिले पर हुए आत्मघाती हमले से जुड़े आतंकवादी ‘कामरान’ सहित जैश ए मोहम्मद के तीन आतंकवादियों को सेना पहले ही मौत के घाट उतार चुकी है, इस ऑपरेशन में सेना के एक मेजर और चार अन्य सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 22, 2019 10:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).