जम्मू-कश्मीर: पुंछ में पाकिस्तान की ओर से फायरिंग में एक जवान शहीद, सेना दे रही है मुंहतोड़ जवाब

जम्मू के पूंछ सेक्टर के शाहपुर इलाके में पाकिस्तानी गोला बारी में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया. बताया जा रहा है कि शनिवार शाम पाकिस्तान की तरफ से किए गए युद्ध विराम उल्‍लंघन के चलते भारतीय सेना के जवान हरि वाकर घायल हो गए थे.

इंडियन आर्मी (Photo Credits: PTI)

भारत-पाक सीमा पर जारी तनाव के बीच पाकिस्तान (Pakistan) द्वारा लगातार सीजफायर का उल्लंघन जारी है. भारतीय सेना (Indian Army) पाक को उसकी नापाक हरकत के लिए मुहंतोड़ जवाब दे रही है. जम्मू के पूंछ सेक्टर (Poonch sector) के शाहपुर इलाके में पाकिस्तानी गोला बारी में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया. बताया जा रहा है कि शनिवार शाम पाकिस्तान की तरफ से किए गए युद्ध विराम उल्‍लंघन के चलते भारतीय सेना के जवान हरि वाकर घायल हो गए थे. आज सुबह उनकी हॉस्पिटल में मौत हो गई.

शनिवार शाम को पाक सेना ने शनिवार पुंछ के शाहपुर केरनी सेक्टर में गोलाबारी की. भारतीय सेना ने भी पाक सेना को मुंहतोड़ जवाब दिया. जिसके बाद पाक सेना ने गोलाबारी बंद की. पाक सेना ने भारतीय चौकियों को निशाना बनाने के साथ रिहायशी क्षेत्रों पर भी गोलाबारी की. भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की. यह भी पढ़ें- अब आतंकियों और नक्सलियों की खैर नहीं: सेना के बेड़े में शामिल हुआ शॉट स्पैन पुल, दुर्गम इलाकों में भी कर सकेगी हमला

इससे पहले पिछले हफ्ते सोमवार को पाकिस्तान की ओर से जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम के चलते सेना का एक जवान शहीद हो गया था और तीन अन्य घायल हो गए थे. बता दें कि शुक्रवार को जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना के दो अधिकारियों समेत 12 सैनिकों को मार गिराया था.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड