जम्मू-कश्मीर: जम्मू, सांबा, कठुआ, उधमपुर और रियासी में फिर से बंद की गई मोबाइल इंटरनेट सेवाएं
जम्मू-कश्मीर के पांच राज्यों में एक बार फिर मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं. दरअसल, शनिवार को ही प्रदेश के जम्मू, सांबा, कठुआ, उधमपुर और रियासी जिलों में 2जी की स्पीड से मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बहाल की गई थीं, लेकिन एक बार फिर इन जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर पाबंदी लगा दी गई है.
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के पांच राज्यों में एक बार फिर मोबाइल इंटरनेट सेवाएं (Mobile Internet Services) बंद कर दी गई हैं. दरअसल, शनिवार को ही प्रदेश के जम्मू (Jammu), सांबा (Samba), कठुआ (Kathua), उधमपुर (Udhampur) और रियासी (Reasi) जिलों में 2जी की स्पीड से मोबाइल इंटरनेट (2G Internet Service) सेवाएं बहाल की गई थीं, लेकिन जम्मू में फैलाई जा रही अफवाहों पर विराम लगाने के लिए रविवार को एक बार फिर इन जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवा को निलंबित कर दिया गया है. बता दें कि 5 अगस्त को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 (Article 370) हटाए जाने के बाद से ही पूरे प्रदेश में टेलीफोन और मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई थीं.
दोबारा यहां मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद किए जाने के मसले पर संबंधित अधिकारियों का कहना है कि अफवाहों को फैलने से रोकने और शांति बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया गया है. दरअसल, शनिवार को ही बीते 5 अगस्त से टेलीफोन और इंटरनेट सेवाओं पर लगी पाबंदी को हटाते हुए प्रदेश के पांच जिलों में 2जी की स्पीड के साथ इंटरनेट सेवाएं बहाल की गई थीं.
जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रमण्यम ने हाल ही में कहा था कि राज्य में लगी कई पाबंदियों को भी धीरे-धीरे हटाया जा रहा है. उन्होंने शुक्रवार को ही बताया था कि चरणबद्ध और व्यवस्थित तरीके से प्रदेश में लगी पाबंदियों को हटाया जाएगा. साथ ही शुक्रवार को राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने भी राज्य में सचिवालय और सराकरी कार्यलयों को कार्य शुरू करने के निर्देश दिए थे. यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: इन जिलों में बहाल हुई टेलीफोन और इंटरनेट सेवा, अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद लगी थी रोक
गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाकर सरकार ने इसके विशेष राज्य होने का दर्जा खत्म कर दिया. इसके साथ की इस राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाक में विभाजित कर दिया गया. सरकार के इस ऐतिहासिक फैसले के बाद घाटी में माहौल को शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए ऐहतियात के तौर पर फोन और इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 18, 2019 01:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

