Jammu and Kashmir: मैदानों से लेकर पहाड़ों तक झमाझम बरसात, जम्मू-कश्मीर में बदला मौसम का रूख

जम्मू-कश्मीर के पहाड़ों पर भारी बर्फबारी जारी है, जबकि मैदानी इलाकों में शनिवार को बारिश हुई. मौसम विभाग ने 4 मार्च की दोपहर तक ऊपरी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश की भविष्यवाणी की है.

(Photo : X)

श्रीनगर, 2 मार्च : जम्मू-कश्मीर के पहाड़ों पर भारी बर्फबारी जारी है, जबकि मैदानी इलाकों में शनिवार को बारिश हुई. मौसम विभाग ने 4 मार्च की दोपहर तक ऊपरी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश की भविष्यवाणी की है. जोजिला दर्रा, बालटाल, सोनमर्ग, गुलमर्ग, गुरेज, पीर की गली और सिंथन दर्रा इलाकों से भारी बर्फबारी की खबरें मिली हैं.

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "3 मार्च की सुबह से मौसम में सुधार होने की संभावना है." हिमस्खलन संभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बाहर निकलते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. उनसे यह भी कहा गया है कि जब तक जरूरी न हो, वे अपने घरों से बाहर न निकलें. इस बीच, शनिवार को श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री, गुलमर्ग में माइनस 2 जबकि पहलगाम में 0.5 डिग्री दर्ज किया गया. यह भी पढ़ें : Telangana Board Exam: तेलंगाना में इंटरमीडिएट परीक्षा देने वाले छात्रों को मिलेगा 5 मिनट का ग्रेस पीरियड

लद्दाख क्षेत्र में लेह शहर में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री, कारगिल में शून्य से 5.2 डिग्री नीचे और द्रास में शून्य से 4.3 डिग्री नीचे दर्ज किया गया. जम्मू शहर में रात का न्यूनतम तापमान 13.4, कटरा में 10.8, बटोट में 4.8, भद्रवाह में 4.4 और बनिहाल में 4.2 दर्ज किया गया.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Live Score Update: माउंट माउंगानुई में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Key Players To Watch Out: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच पहले टी20 में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\