जम्मू-कश्मीर: रामबन में कार के खड्ड में गिरी, हादसे में पांच लोगों की मौत
जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में एक कार के सड़क से फिसलकर गहरे खड्ड में गिरने से दो महिलाओं और एक बच्चे सहित पांच लोगों की मौत हो गई और अन्य आठ लोग घायल हुए हैं.
जम्मू-कश्मीर (jammu Kashmir) के रामबन जिले में एक कार के सड़क से फिसलकर गहरे खड्ड में गिरने से दो महिलाओं और एक बच्चे सहित पांच लोगों की मौत हो गई और अन्य आठ लोग घायल हुए हैं. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एसयूवी चंद्रकोट से राजगढ़ जा रही थी, जो सुबह करीब साढ़े दस बजे कुंडा नाला के पास 500 फुट से अधिक गहरे खड्ड में गिर गई. उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों के साथ मिलकर पुलिस ने बचाव अभियान शुरू किया और दो महिलाओं तथा एक बच्चे सहित पांच शव बाहर निकाले.
अधिकारी ने बताया कि घायल आठ लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है. राजगढ़, रामबन जिले का दूरदराज का तहसील है, जो लिंक रोड के जरिए जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ा है.
संबंधित खबरें
Amit Shah To Visit Jammu-Kashmir: अमित शाह 5 फरवरी से तीन दिनों के लिए जम्मू-कश्मीर दौरे पर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर करेंगे जायजा
Doda Accident: जम्मू-कश्मीर के डोडा में खाई में सेना का वाहन गिरने से 10 जवान शहीद, राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी सहित अन्य नेताओं ने जताया दुख
JKBOSE Board Result 2025: 10वीं के बाद 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित, jkbose.nic.in पर एक क्लिक में ऐसे चेक करें परिणाम
JKBOSE कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के नतीजे घोषित, 84 प्रतिशत छात्र पास, jkbose.nic.in पर ऐसे करें रिजल्ट चेक
\