T20 World Cup में भारत की हार के बाद जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में मन रहा था जश्न, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Jammu-Kashmir: टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से भारत (T-20 World Cup India vs Pakistan) को मिली करारी शिकस्त के बाद जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में जमकर जश्न मनाया गया. इस मामले में पुलिस (Jammu Kashmir Police) ने पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाने के मामले में गिरफ्तार किया है.

प्रतीकात्मक तस्वीर

Jammu-Kashmir: टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से भारत (T-20 World Cup India vs Pakistan) को मिली करारी शिकस्त के बाद जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में जमकर जश्न मनाया गया. इस मामले में पुलिस (Jammu Kashmir Police) ने पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाने के मामले में गिरफ्तार किया है. कश्मीर के आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि, पुलिस ने जीएमसी और एसकेआईएमएस मेडिकल के कुछ छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है.

आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि जिन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. वो लोग हाल ही में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान के बीच खेले गए मैच में पाकिस्तान के जीतने पर जश्न मना रहे थे. जिसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत-पाकिस्तान के बीच खेले गए इस मैच के बाद श्रीनगर में छात्रों ने पाकिस्तान की जीत जश्न मनाया था. इसके बाद जम्मू कश्मीर पुलिस ने दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने दो घटनाओं पर विशेष रूप से संज्ञान लिया है. इनमें से एक घटना सौरा में SKIMS अस्पताल के हॉस्टल कैंपस की है जहां जमकर आतिशबाजी की गई थी. वहीं दूसरा मामला कर्ण नगर स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज (GMC) के हॉस्टल कैंपस का था. इन दोनों ही कैंपस में भारत की हार के बाद जमकर आतिशबाजी की गई थी. जिसके बाद पुलिस ने यूएपीए के तहत मामला दर्ज किया है.

Share Now

संबंधित खबरें

Rajouri Road Accident: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में बड़ा सड़क हादसा, यात्रियों से भरी वाहन गहरी खाई में गिरी, 2 की मौत, 21 घायल; VIDEO

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड