Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, आतंकी ढेर
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के मुनार्द इलाके में रविवार सुबह आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच जारी मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया है. अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है.
श्रीनगर, 25 जुलाई : जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले (Kulgam District) के मुनार्द इलाके में रविवार सुबह आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच जारी मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया है. अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है. एक पुलिस अधिकारी ने कहा, कुलगाम मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया है. अन्य की तलाश जारी है.
इससे पहले, इलाके में आतंकियों की मौजूदगी को लेकर प्राप्त एक विशेष जानकारी के आधार पर पुलिस और सेना की एक संयुक्त टीम ने इलाके को घेरकर तलाशी अभियान की शुरूआत की थी और तभी दोनों पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी हुई. यह भी पढ़ें :Jammu-Kahsmir Encounter: कुलगाम के मुनाड में चल रही मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया
जिस जगह पर आतंकी छिपे हुए थे, वहां सुरक्षा बलों के पहुंचते ही वे ताबड़तोड़ गोलियां चलाने लगे और तभी हुई जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी की मौत हो गई.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2021 10:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

