देश

Jammu and Kashmir: अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में आसमान साफ रहने का अनुमान

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में रविवार सुबह मौसम साफ रहा. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान जताया है.

Jammu and Kashmir: अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में आसमान साफ रहने का अनुमान
Jammu and Kashmir (Photo Credit : Twitter)

श्रीनगर, 27 मार्च : जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में रविवार सुबह मौसम साफ रहा. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान जताया है. मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा, "अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में साफ आसमान के साथ मौसम शुष्क रहने की संभावना है."

न्यूनतम तापमान श्रीनगर में 7.2, पहलगाम में 1.3 और गुलमर्ग में 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. लद्दाख क्षेत्र के द्रास कस्बे में रात का न्यूनतम तापमान माइनस 6.4, लेह में माइनस 0.6 और कारगिल में माइनस 1.8 रहा. यह भी पढ़ें : Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के बडगाम में आतंकियों ने एपीओ की हत्या की

जम्मू शहर का न्यूनतम तापमान 16.9, कटरा में 16.7, बटोटे में 11.3, बनिहाल में 6.6 और भद्रवाह में 8.2 रहा.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 27, 2022 12:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).