देश

Jammu and Kashmir: पुंछ में दिल का दौरा पड़ने से सेना के जवान की मौत

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से सेना के एक जवान की मौत हो गई. अधिकारियों ने बताया कि पुंछ जिले के सागर मनकोट में सेना के आधार शिविर में सूबेदार अनिल राघव को दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई.

Jammu and Kashmir: पुंछ में दिल का दौरा पड़ने से सेना के जवान की मौत
(Photo : X)

जम्मू, 26 जून : जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से सेना के एक जवान की मौत हो गई. अधिकारियों ने बताया कि पुंछ जिले के सागर मनकोट में सेना के आधार शिविर में सूबेदार अनिल राघव को दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई.

अधिकारियों ने बताया, "उन्हें सीने में दर्द की शिकायत थी और दिल की धड़कन रुकने से उनकी मौत हो गई." सुरक्षा बल जम्मू संभाग के पुंछ, राजौरी, किश्तवाड़, डोडा और रियासी जिलों में आतंकवाद विरोधी अभियान के तहत आतंकवादियों की तलाश कर रहे हैं. यह भी पढ़ें : पीएम मोदी, शाह से लेकर तमाम नेताओं ने शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान को दी जन्मदिन की बधाई

शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि इन जिलों में करीब 70 विदेशी आतंकवादियों का एक समूह सक्रिय है, जो सुरक्षा बलों पर हमले करने के अलावा निर्दोष नागरिकों को निशाना बना रहा है. इन इलाकों से आतंकवाद को खत्म करने के लिए एक बहुआयामी रणनीति बनाई गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 26, 2024 10:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).