देश

जम्मू-कश्मीर में आतंकी साजिश नाकाम, फटने से पहले सुरक्षाबलों ने IED किया निष्‍क्रिय

शनिवार को एक बड़ा हादसा उस वक्त टल गया जब यहां अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के नजदीक आईईडी का समय रहते पता लगा लिया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी.

जम्मू-कश्मीर में आतंकी साजिश नाकाम, फटने से पहले सुरक्षाबलों ने IED किया निष्‍क्रिय
इंडियन आर्मी (Photo Credits: PTI)

श्रीनगर: शनिवार को एक बड़ा हादसा उस वक्त टल गया जब यहां अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के नजदीक आईईडी का समय रहते पता लगा लिया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी.

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि खोर पल्लानवाला मार्ग पर नंदवाल चौक में नियमित गश्त के दौरान पुलिस दल ने सड़क किनारे लगायी गयी आईईडी देखी.

उन्होंने बताया कि पुलिस कर्मियों ने पूर्वाह्न 10.55 बजे के आसपास सड़क किनारे संदिग्ध वस्तु देखी और सभी को सतर्क किया.

प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस और सेना के बम निरोधक दस्तों के साथ अतिरिक्त पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंचा और विस्फोटक सामग्री को सफलतापूर्वक निष्क्रिय करने के पहले क्षेत्र को खाली कराया गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 09, 2019 08:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).