देश

महाराष्ट्र: बंदूकधारियों ने बीजेपी पार्षद रविंद्र खरात और उनके परिवार के चार सदस्यों की हत्या की

पुलिस ने बताया कि भाजपा पार्षद रविंद्र खरात (55) और उनके परिवार के अन्य सदस्य रविवार रात को अपने घर में थे, तभी बंदूकधारियों ने उन पर हमला किया.

महाराष्ट्र: बंदूकधारियों ने बीजेपी पार्षद रविंद्र खरात और उनके परिवार के चार सदस्यों की हत्या की
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

मुंबई: महाराष्ट्र के जलगांव जिले में तीन बंदूकधारियों ने एक बीजेपी पार्षद और उसके परिवार के चार सदस्यों की गोलियां मारकर हत्या कर दी.  पुलिस ने बताया कि बीजेपी पार्षद रविंद्र खरात (55) और उनके परिवार के अन्य सदस्य रविवार रात को अपने घर में थे, तभी बंदूकधारियों ने उन पर हमला किया. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘हमलावरों के पास देसी पिस्तौल और चाकू था. वे खरात के घर में घुसे और उन्होंने गोलियां चलानी शुरू कर दीं.’’ उन्होंने बताया कि इस अपराध में इस्तेमाल किए गए हथियारों को बरामद कर लिया गया है.

अधिकारी ने कहा, ‘‘हमला करने के बाद हमलावर घटनास्थल से फरार हो गए और उन्होंने बाद में पुलिस के पास जाकर आत्मसमर्पण कर दिया.’’ इस हमले में घायल हुए लोगों को अस्तपाल ले जाया गया लेकिन उन्होंने उपचार के दौरान ही दम तोड़ दिया. हमले में खरात के अलावा उनके भाई सुनील (56), बेटों प्रेम सागर (26) एवं रोहित (25) और एक अन्य व्यक्ति गजारे की मौत हो गई. इस बात की जानकारी अभी नहीं मिल पाई है कि यह हमला क्यों किया गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 07, 2019 09:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).