देश

भारत के खिलाफ जैश, लश्कर और हिज्बुल मिलकर रच रहे हैं बड़ी साजिश, आतंकी का खुलासा

आशिक बाबा उनके लिए काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि वह पाक में न केवल जैश के आतंकी कैंपों में रह चुका है बल्कि संगठन के चीफ मौलाना मसूद अजहर के करीबी टॉप आतंकियों से मिल भी चुका है.

भारत के खिलाफ जैश, लश्कर और हिज्बुल मिलकर रच रहे हैं बड़ी साजिश, आतंकी का खुलासा
सुरक्षा बल (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली: पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान का आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद भारत के खिलाफ जहर उगलने का कोई मौका नहीं छोड़ता है. कई ऐसे मौके सामने आये है जब पाकिस्तान का यह आतंकी संगठन बेनकाब हुआ है. नवभारत टाइम्स की खबर के मुताबिक नगर में गिरफ्तार जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी आशिक बाबा ने यह दावा किया है कि जैश, लश्कर और हिज्बुल जैसे आतंकी संगठन एक साथ मिलकर भारत के खिलाफ साजिश को अंजाम दे रहे हैं. बताना चाहते है कि नवंबर 2016 में जम्मू-कश्मीर के नगरोटा आर्मी कैंप पर हमले के आरोप में आशिक बाबा को गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद उसने संगठन के नापाक इरादों का खुलासा किया.

गिरफ्तार बाबा ने पूछताछ में बताया कि जैश-ए-मोहम्मद कश्मीर आतंकी मुफ्ती वकास ने पुलवाम पुलिस लाइन में साल 2017 में हुए आतंकी हमले का नेतृत्व किया था. इस आतंकी अटैक में 8 जवान शहीद हो गए थे. इस मामले में तीन आतंकी आशिक बाबा तारिक अहमद दार और मुनीर अल हसन कादरी PAK के जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी से लगातार संपर्क में थे.

खबरो की मानें तो आशिक बाबा उनके लिए काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि वह पाक में न केवल जैश के आतंकी कैंपों में रह चुका है बल्कि संगठन के चीफ मौलाना मसूद अजहर के करीबी टॉप आतंकियों से मिल भी चुका है. जांच एजेंसियों को उम्मीद है कि आशिक बाबा इन जिहादी नेताओं की ऐक्टिविटीज की जानकारी दे सकता है.

इसके साथ ही रिपोर्ट में कहा गया कि जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों पर हमले के षडयंत्र के लिए आतंकी आशिक बाबा साल 2015-17 के बाची में 4 बार पाकिस्तान गया था.  इस दौरान वह बाघा बॉर्डर से वैध तरीक से PAK गया था.

गिरफ्तार आशिक बाबा ने पिछले सालों में कश्मीर में हुए कई फिदायीन हमलों में जैश के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. साथ ही बाबा कश्मीर के उन कुछ लोगों में से एक था जो सीधे जैश के बड़े लीडर्स के संपर्क में रहता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 11, 2018 10:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).