देश

जयपुर: खड़े ट्रेलर में अनियंत्रित कार घुसने से दंपती सहित तीन की हुई मौत, चालक घायल

जयपुर (Jaipur) ग्रामीण के प्रागपुरा थाना क्षेत्र में रविवार को बागावास पुलिया के पास तेज गति से जा रही एक कार अनियंत्रित हो कर, सड़क के किनारे खडे़ ट्रेलर में जा घुसी जिससे कार में सवार एक दंपति सहित तीन लोगों की मौत हो गई.

जयपुर: खड़े ट्रेलर में अनियंत्रित कार घुसने से दंपती सहित तीन की हुई मौत, चालक घायल
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Photo)

जयपुर:  जयपुर (Jaipur) ग्रामीण के प्रागपुरा थाना क्षेत्र में रविवार को बागावास पुलिया के पास तेज गति से जा रही एक कार अनियंत्रित हो कर, सड़क के किनारे खडे़ ट्रेलर में जा घुसी जिससे कार में सवार एक दंपति सहित तीन लोगों की मौत हो गई. हादसे में कार चालक घायल हो गया. थानाधिकारी हितेष शर्मा ने बताया कि जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर दिल्ली से जयपुर आ रही एक कार अनियंत्रित हो कर, बागावास पुलिया के पास सड़क के किनारे खडे़ ट्रेलर में जा घुसी.

हादसे में कार में सवार जयपुर एनआरआई कालोनी निवासी आशीष अग्रवाल :68:, उनकी पत्नी विमला सिंघल :65: और गुड़गांव निवासी अरविंद पिलानिया की मौत हो गई तथा कार चालक घायल हो गया.

यह भी पढ़ें: यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, बस-ट्रक की भिड़ंत में 8 लोगों की मौत, 30 घायल

उन्होंने बताया कि संभवतया: कार चालक को नींद की झपकी आने से हादसा हुआ. कार के एयर बैग खुल जाने से कार चालक को ज्यादा चोट नहीं लगी और उसे कोटपूतली के बीडीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 31, 2019 04:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).