देश

Jahangirpuri Violence: हुनमान जयंती के दिन भड़की हिंसा के तार पाकिस्तान से जुड़े हैं? बीजेपी विधायक ने निकाला नया एंगल

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी में हुई हिसा के पीछे अब पाकिस्तान का एंगल भी सामने आ रहा है. हनुमान जयंती जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच हुई झड़प को लेकर बीजेपी विधायक ने बेहद गंभीर बयान दिया है. उन्होंने दिल्ली हिंसा के पीछ पाकिस्तान की खूफिया एजेंसी ISI का हाथ होने की बात कही.

Jahangirpuri Violence: हुनमान जयंती के दिन भड़की हिंसा के तार पाकिस्तान से जुड़े हैं? बीजेपी विधायक ने निकाला नया एंगल
जहांगीरपुरी हिंसा (Photo Credits: ANI)

दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Jahangirpuri Violence) के जहांगीरपुरी में हुई हिसा के पीछे अब पाकिस्तान (Pakistan) का एंगल भी सामने आ रहा है. हनुमान जयंती जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच हुई झड़प को लेकर बीजेपी विधायक ने बेहद गंभीर बयान दिया है. उन्होंने दिल्ली हिंसा के पीछ पाकिस्तान की खूफिया एजेंसी ISI का हाथ होने की बात कही. बीजेपी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने आरोप लगाया है कि यह घटना पाकिस्तान के आईएसआई और "कट्टरपंथी देशों" द्वारा हिंदुओं के खिलाफ साजिश का हिस्सा है. Jahangirpuri Violence: 'MCD चुनाव जीतने के लिए दिल्ली में कराए जा रहे दंगे', BJP पर बरसे संजय राउत.

उत्तर प्रदेश के लोनी से बीजेपी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान की यह इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) और "कट्टरपंथी देशों" द्वारा हिंदुओं की जिंदगियों को परेशान करने की साजिश है.

जहांगीरपुरी हिंसा मामले में अभी तक कुल 25 लोगों को पकड़ा गया है. इनमें दो किशोर भी शामिल हैं. पुलिस के अनुसार, वह 200 से अधिक वीडियो की पड़ताल कर रहे हैं ताकि उन लोगों की पहचान की जा सके जो हिंसा के पीछे थे. पुलिस ने सोनू नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया जिसने कथित तौर पर पुलिस पर गोलियां चलाई थीं. हिंसा की घटना में आठ पुलिसकर्मियों और एक नागरिक सहित नौ लोग घायल हो गए थे.

दिल्ली पुलिस ने शनिवार को दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में बिना अनुमति जुलूस निकालने पर विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल दिल्ली के सदस्यों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है.

बता दें कि शनिवार को हनुमान जयंती पर निकाली गयी शोभायात्रा के दौरान जहांगीरपुरी में दो समुदाय के लोगों के बीच झड़प हो गई थी जिसमें एक आम नागरिक और आठ पुलिसकर्मी घायल हो गए थे. इस मामले की जांच अपराध शाखा को सौंपी गयी है और इसके लिए 14 टीमें बनाई गयी हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 19, 2022 12:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).