संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय व्यक्ति और उसके सहयोगियों का लगा दो करोड़ दिरहम का ‘जैकपॉट’

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में 37 वर्षीय एक भारतीय चालक और विभिन्न देशों के उसके नौ सहयोगियों ने दो करोड़ दिरहम (करीब 40 करोड़ रुपए) की लॉटरी जीत ली।

लॉटरी (Photo Credits: Getty Images)

दुबई, 4 जुलाई : संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में 37 वर्षीय एक भारतीय चालक और विभिन्न देशों के उसके नौ सहयोगियों ने दो करोड़ दिरहम (करीब 40 करोड़ रुपए) की लॉटरी जीत ली ‘खलीज टाइम्स’ ने शनिवार को बताया कि केरल निवासी और अबु धाबी में चालक का काम करने वाला रंजीत सोमराजन पिछले तीन साल से टिकट खरीद रहा था. मीडिया रिपोर्ट में सोमराजन के हवाले से कहा गया, ‘‘मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरा जैकपॉट (लॉटरी में सबसे अधिक धन जीतना) लगेगा. मुझे लगा था कि मैं दूसरे या तीसरे स्थान की लॉटरी जीत सकता हूं.’’

उसने कहा कि इस बार दूसरा पुरस्कार 30 लाख और तीसरा पुरस्कार 10 लाख दिरहम था. जैकपॉट लगने के बाद से सोमराजन के पास उसके मित्रों एवं प्रियजन के फोन लगातार आ रहे हैं. सोमराजन ने कहा, ‘‘मैं 2008 से यहां हूं. मैंने दुबई टैक्सी और अन्य कंपनियों के साथ चालक के रूप में काम किया. पिछले साल मैंने एक कंपनी में चालक सह विक्रेता के रूप में काम किया, लेकिन वेतन कटने के कारण मेरे लिए जीवनयापन मुश्किल था.’’ यह भी पढ़ें :America: अमेरिका में भारत के राजदूत तरनजीत संधू ने व्हाइट हाउस में युवा नेताओं से बातचीत की

उसने कहा, ‘‘हम कुल 10 लोग हैं. अन्य लोग भारत, पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश जैसे विभिन्न देशों से हैं. वे एक होटल की पार्किंग में काम करते हैं. हमने ‘दो खरीदों एवं एक मुफ्त पाओ’ पेशकश के तहत टिकट खरीदा. हर व्यक्ति ने 100 दिरहम दिए. टिकट 29 जून पर मेरे नाम पर लिया गया. मैं दूसरों से कहूंगा कि वे अपना भाग्य आजमाते रहें. मुझे पूरा भरोसा था कि मेरा अच्छा दिन जरूर आएगा. मुझे पूरा भरोसा था कि ईश्वर की कृपा एक दिन मुझ पर होगी.’’

Share Now

संबंधित खबरें

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी कनाडा, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Pitch Report And Weather Update: कनाडा बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Preview: आज कनाडा बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Live Streaming In India: कनाडा बनाम यूएई के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

\