Jabalpur Shocker: प्यार करने की खौफनाक सजा! लड़की के भाई ने घोंटा दिया युवक का गला, फिर शव को घने जंगल में फेंका
मध्यप्रदेश के जबलपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां बरगी थाना क्षेत्र में एक 19 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर उसका शव जंगल में फेंक दिया गया.
Jabalpur Shocker: मध्यप्रदेश (MP News) के जबलपुर (Jabalpur Murder) से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां बरगी थाना क्षेत्र (Bargi Police Station) में एक 19 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर उसका शव जंगल में फेंक दिया गया. मृतक की पहचान सतेंद्र उइके के रूप में हुई है, जो सिवनी जिले (Sivni News) के घंसौर थाना क्षेत्र के कुंठा बुधवारा गांव का निवासी था. जानकारी के अनुसार, सतेंद्र 15 अगस्त से लापता था. परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. कुछ दिन बाद 20 अगस्त को बिजहा गांव के पास जंगल में सड़ी-गली लाश मिली.
हालत इतनी खराब थी कि पहचानना मुश्किल था, लेकिन कलाई पर बंधी राखी और चूड़ी देखकर युवक की पहचान हो गई.
गला घोंटकर कर दी हत्या
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ तौर पर पता चला है कि युवक की मौत गला घोंटने से हुई है. पुलिस जांच में पता चला कि सतेंद्र का एक लड़की से प्रेम संबंध (Love Affair) था, लेकिन लड़की का भाई इस रिश्ते के खिलाफ था. इसी बात को लेकर आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया.
शव को घने जंगल में फेंका
पुलिस (MP Police) के अनुसार, 15 अगस्त की शाम सतेंद्र को उसके परिचित बृजेश और सचिन ने बुलाया था. दोनों उसे जंगल में ले गए, जहां पहले से ही उसके चार अन्य दोस्त मौजूद थे. वहां सभी ने सतेंद्र को यह रिश्ता खत्म करने के लिए मनाने की कोशिश की. लेकिन जब सतेंद्र नहीं माना, तो आरोपियों ने तौलिए से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और शव को जंगल में फेंक दिया ताकि कोई सबूत न मिले.
पुलिस ने हत्याकांड का किया खुलासा
पुलिस (Jabalpur Police) ने इस अंधे हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी की तलाश जारी है. पुलिस का कहना है कि बाकी सभी आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा और उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.