देश

J&K: राजौरी जिले में मुठभेड़ जारी, एक जवान शहीद; सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को किया ढेर

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है. नारला गांव में सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर के दौरान एक आतंकी को मार गिराया.

J&K: राजौरी जिले में मुठभेड़ जारी, एक जवान शहीद; सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को किया ढेर
Indian Army | PTI

राजौरी: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है. नारला गांव में सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर के दौरान एक आतंकी को मार गिराया. हालांकि इस दौरान एक जवान शहीद हो गया और तीन अन्य जख्मी हो गए. जम्मू-कश्मीर में राजौरी जिले के एक सुदूर गांव में मंगलवार को छापेमारी करने गए सुरक्षाबलों के एक दल पर आतंकवादियों ने गोलियां चलाईं, जिसमें एक जवान घायल शहीद हो गया. Elections in J&K: क्या 2024 के लोकसभा चुनावों के साथ होंगे जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव? 

जम्मू क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने बताया कि राजौरी के नारला गांव में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई. मुठभेड़ में एक पुलिस एसपीओ सहित तीन अन्य घायल होने की खबर है. सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस का विशेष अभियान समूह (एसओजी) मुठभेड़ स्थल पर डटे हैं.

सेना का अभियान जारी:

अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने सोमवार शाम को पटराडा इलाके के वनक्षेत्र में एक तलाशी व घेराबंदी अभियान शुरू किया था और दो लोगों की संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए कुछ गोलियां भी चलाई थी.

उन्होंने बताया कि दोनों संदिग्ध अंधेरे और घने जंगलों का फायदा उठाकर मौके से भागने में सफल रहे, लेकिन पीठ पर टांगने वाला अपना बैग वहीं छोड़ गए, जिसे सुरक्षा बलों द्वारा जब्त कर लिया गया. अधिकारी के मुताबिक, उसमें से कुछ कपड़े और कुछ अन्य सामग्रियां बरामद की गई हैं.

अधिकारियों ने बताया कि फरार आतंकवादियों का पता लगाने के लिए बम्बेल और नारला सहित आसपास के इलाकों में घेराबंदी और तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है. खबर लिखे जाने तक दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी जारी थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 12, 2023 08:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).