ITC के चेयरमैन वाई सी देवेश्वर का 72 साल की उम्र में निधन, लंबे समय तक संभाली कंपनी
आईटीसी ग्रुप के चेयमैन वाई.सी. देवेश्वर का शनिवार को 72 साल की उम्र में गुरुग्राम के एक अस्पताल में निधन हो गया. मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है...
कोलकाता: आईटीसी ग्रुप के चेयरमैन वाई.सी. देवेश्वर (Yogesh Chander Deveshwar) का शनिवार को 72 साल की उम्र में गुरुग्राम के एक अस्पताल में निधन हो गया. मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है. उन्हें कुछ वर्षो पहले कैंसर हो गया था. देवेश्वर भारतीय इतिहास में सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले कॉर्पोरेट प्रमुखों में से एक थे, जिसमे से उन्होंने दो दशक से ज्यादा समय आईटीसी में बिताया.
वह वर्ष 1968 में आईटीसी में शामिल हुए और 1996 में कंपनी के कार्यकारी अध्यक्ष बने. आईटीसी के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रमुख के रूप में, देवेश्वर ने कंपनी के विविधीकरण को एफएमसीजी प्रमुख बनाया.
यह भी पढ़ें: एक्टिंग गुरु रोशन तनेजा का 87 साल की उम्र में निधन
उनके नेतृत्व में, आईटीसी अपने सबसे बड़े शेयरधारक बीएटी से अधिग्रहण के खतरे को कम करने में सफल रहा. वर्ष 2017 में वह कंपनी की कार्यकारी भूमिका से हट गए, लेकिन एक गैर-कार्यकारी रूपी भूमिका में अपना काम जारी रखा. 2011 में, देवेश्वर को पद्म भूषण, पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.
आईटीसी के एमडी, संजीव पुरी ने संवेदना प्रकट करते हुए कहा, "हम आईटीसी के चेयरमैन वाई. सी. देवेश्वर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हैं. दु:ख की इस घड़ी में, आईटीसी के अध्यक्ष के रूप में हम सम्मान के साथ दो दशकों में उनके द्वारा प्रदान किए गए शानदार नेतृत्व पर गर्व करते हैं." पुरी ने कहा, "इस दुख की घड़ी में, हम उनकी पत्नी श्रीमती भारती देवेश्वर, बच्चों गौरव और गरिमा व उनके परिजनों के साथ है."
(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2019 03:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

