Congress's Kamal Nath on Manipur Issue: मणिपुर कहां-कहां फैल सकता है, यह चिंता का विषय- कमलनाथ

कमलनाथ ने कहा, ''अगर हम टीवी चलाएं तो सबसे ज्यादा महिलाएं दिखती हैं, लेकिन प्रिंट मीडिया में महिलाओं की कमी है यह पहले की बात थी कि महिला केवल एडिटर या रिपोर्टर ही हो सकती थी

Photo Credits: PTI

इंदौर, 30 जुलाई: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने कहा है कि मणिपुर कहां-कहां फैल सकता है, यह चिंता का विषय है महिला कांग्रेस द्वारा इंदौर में महिलाओं के प्रति दृष्टिकोण में बदलाव की अहमियत कार्यक्रम में वक्ताओं के उद्बोधन के बाद सवालों का सिलसिला भी चला, जिसमें एक सवाल के जवाब में कमलनाथ ने कहा, ''यह सही है कि मध्यप्रदेश में महिला उद्यमियों के लिए कोई योजना नहीं है, लेकिन हम ये वादा करते हैं कि हमारी सरकार आती है तो पूरे देश में महिला उधमियों को लेकर मध्य प्रदेश सबसे बेहतर राज्य होगा.

कमलनाथ ने कहा, ''अगर हम टीवी चलाएं तो सबसे ज्यादा महिलाएं दिखती हैं, लेकिन प्रिंट मीडिया में महिलाओं की कमी है यह पहले की बात थी कि महिला केवल एडिटर या रिपोर्टर ही हो सकती थी, कैमरामैन नही हो सकती थी अब सब चीजें बदल रही हैं महिलाओं को खुद को अपनी सोच बदलनी चाहिए, आपको किसी वोट बैंक के लिए इस्तेमाल होने से खुद को रोकना चाहिए. यह भी पढ़े: MP Patwari Recruitment: पटवारी परीक्षा में चयनित छात्र सड़कों पर उतरे, कमलनाथ का आरोप- MP बना 'घोटाला प्रदेश'

उन्‍होंने कहा, ''भाजपा को 18 साल बाद लाडली बहन की याद आई है, कहते हैं महिलाओं को नंगे पैर नहीं रहने देंगे, चप्पल देंगे, छाते देंगे, यह सब क्या है? कमलनाथ ने कहा,  ''मुझे घबराहट है कि मणिपुर कहां-कहां फैल सकता है, यह चिंता का विषय है! इस घटना ने देश को बदनाम किया है इंटरनेशनल प्रेस ने इसे ज्यादा कवर किया है.

महिला कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षा शोभा ओझा ने कहा, ''जब भी कोई रेप या गैंग रेप होता है तो यह कहा जाता है कि लड़की रात को निकल रही है, छोटे कपड़े पहनती है, इसलिए ऐसा होता है, लेकिन सच्चाई यह है कि पांच साल की बच्ची का रेप होने की घटनाएं होने के साथ ही सत्तर वर्षीय बुजुर्ग महिला भी रेप हो जाता है तो कहीं न कहीं इसके लिए समाज की सोच बदलने की जरूरत है.

वहीं, कमलनाथ ने कहा कि जो आप महिला अत्याचार के मामले सुनते हैं, वह सिर्फ 10 प्रतिशत है, 90 प्रतिशत महिलाएं तो जुल्‍म सहने के बाद सामने आती ही नहीं हैं एक सवाल के जवाब में कन्हैया कुमार ने कहा, ''मैं महिलाओं के बारे में बोलने का अधिकार नहीं रखता, लेकिन यह हमारी जिम्मेदारी है.

भारत में हिजाब पहनने को लेकर काफी हंगामा किया गया और जहां से हिजाब की शुरुआत हुई, वहां पर हिजाब खोलने की बात भी महिलाओं ने ही की चीजें पहले से बेहतर हुई हैं, न कि खराब हुई हैं मणिपुर की घटना को लेकर उन्‍होंने सवाल किया कि एक महिला राष्ट्रपति के होते हुए अगर ऐसी घटनाएं हो रही हैं, तो क्यों हो रही हैं? कार्यक्रम में मप्र महिला कांग्रेस की अध्यक्ष विभा पटेल भी उपस्थित थीं.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\