देश

उद्योगपति मुकेशअंबानी की बेटी ईशा की शादी की तारीख तय, आनंद पीरामल के साथ इस दिन लेंगी सात फेरे 

ईशा अंबानी और पीरामल ग्रुप के अजय पीरामल के बेटे आनंद के साथ इसी साल के अंत में शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. दोनों की शादी 12 दिसंबर को मुंबई में होगी. बता दें कि मंगलवार को ही दोनों की शादी का कार्ड सबसे पहले गणपति बप्पा को चढ़ाया गया.

उद्योगपति मुकेशअंबानी की बेटी ईशा की शादी की तारीख तय, आनंद पीरामल के साथ इस दिन लेंगी सात फेरे 
ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी की तारीख तय (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: देश के सबसे रईस उद्योगपति मुकेश अंबानी की लाड़ली बेटी ईशा अंबानी की शादी की तारीख तय हो गई है. खबरों के मुताबिक, ईशा अंबानी पीरामल ग्रुप के अजय पीरामल के बेटे आनंद के साथ इसी साल के अंत में शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. दोनों की शादी 12 दिसंबर को मुंबई में होगी. बता दें कि मंगलवार को ही दोनों की शादी का कार्ड सबसे पहले गणपति बप्पा को चढ़ाया गया. मां नीता अंबानी और पिता मुकेश अंबानी अपनी बेटी के शादी के कार्ड को बप्पा के चरणों में अर्पित करने के लिए सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे. जहां उन्होंने बप्पा के चरणों में कार्ड अर्पित किया और माथा टेककर उनसे प्रार्थना की.

इस दौरान अनंत अंबानी और मुकेश अंबानी की मां कोकिला बेन भी मौजूद रहीं. बप्पा के दरबार में सभी ट्रेडिशनल वेशभूषा में नज़र आए. नीता अंबानी हाथ में पूजा का थाल लिए हुए थीं, जिसमें ईशा और आनंद की शाही शादी का कार्ड रखा था.

बता दें कि बीते 21 सितंबर को इटली में एक भव्य समारोह के दौरान दोनों की सगाई हुई थी. ईशा की सगाई का जश्न लगातार तीन दिनों तक चला था, जिसमें कई कई मशहूर हस्तियों और फिल्मी सितारों ने शिरकत की थी. दोनों की सगाई इटली के मशहूर स्थल लेक कोमो में हुई थी.

यह भी पढ़ें: Stunning Pics: ईशा अंबानी की इंगेजमेंट सेरेमनी में लगा सितारों का जमावड़ा, इटली में सजी महफिल

गौरतलब है कि ईशा की शादी भी कारोबारी परिवार में हो रही है और दोनों परिवारों के बीच करीब चार दशकों से दोस्ती का रिश्ता बरकरार है, जो अब रिश्तेदारी में तब्दील होने जा रहा है. बात करें ईशा और आनंद की तो दोनों लंबे समय से एक-दूसरे के अच्छे दोस्त रहे हैं. बताया जाता है कि शादी के लिए आनंद ने ही ईशा को महाब्लेश्वर के मंदिर में प्रपोज किया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 30, 2018 10:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).