देश

Rahul Gandhi: क्या राहुल गांधी करने जा रहे हैं शादी? जम्मू-कश्मीर की छात्राओं ने पूछे सवाल तो मुस्कुराते हुए दिया यह जवाब, VIDEO हुआ वायरल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) शादी कब तक करेंगे, ये सवाल उनसे पिछले कुछ सालों से बार-बार पूछे जा रहे हैं. जिसका वे जवाब भी देते रहते हैं. लेकिन समय नहीं बताते कि वे कब तक शादी करेंगे. राहुल गांधी के शादी को लेकर एक बार फिर से सवाल पूछे गए हैं.

Rahul Gandhi: क्या राहुल गांधी करने जा रहे हैं शादी? जम्मू-कश्मीर की छात्राओं ने पूछे सवाल तो मुस्कुराते हुए दिया यह जवाब, VIDEO हुआ वायरल
(Photo Credits Rahul Gandhi Twitter)

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  शादी कब तक करेंगे, ये सवाल उनसे पिछले कुछ सालों से बार-बार पूछे जा रहे हैं. जिसका वे जवाब भी देते रहते हैं. लेकिन समय नहीं बताते कि वे कब तक शादी करेंगे.  राहुल गांधी के शादी को लेकर एक बार फिर से सवाल पूछे गए हैं. राहुल गांधी सोमवार को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के दौरे पर पहुंचे था.  जहां पर उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार के साथ-साथ उनकी शादी से जुड़े मुद्दे पर बात की. इसी बीच एक छात्रा ने राहुल गांधी से सवाल कर बैठी कि  आप कब तक शादी करेंगे.

छात्राओं ने राहुल गांधी से सवाल पूछा कि आप शादी के बारे में क्या सोचते हैं? जवाब में राहुल गांधी ने मुस्कुराते हुए कहा कि मैंने 20-30 वर्षों तक उस दबाव को झेला है लेकिन यह अच्छी बात है. इस बीच एक अन्य छात्रा ने सवाल किया कि क्या आप शादी करने की योजना बना रहे हैं. जिस पर राहुल गांधी ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि हां, हां. लेकिन मतलब है कि मैंने ऐसी कोई योजना नहीं बनायी है. वहीं छात्राओं ने आगे राहुल गांधी से अनुरोध करते हुए कहा कि आप प्लीज शादी कर लें और उस कार्यक्रम में हमलोगों को भी जरूर बुलाना. यह भी पढ़े: Rahul Gandhi About His Marriage: रायबरेली की सभा में राहुल गांधी से लोगों ने शादी को लेकर पूछा सवाल, सुनिये उनका जवाब -Video

राहुल गांधी कब शादी करेंगे, छात्राओं ने पूछे सवाल:

इससे पहले भी शादी को लेकर पूछे जा चुके हैं सवाल:

इससे पहले लोकसभा चुनाव के दौरान रायबरेली संसदीय क्षेत्र में एक चुनावी रैली के जनता ने उनसे पूछा था कि आप शादी कब कर रहे हैं तो इसके जवाब में राहुल गांधी ने कहा था. अब जल्‍दी ही करनी पड़ेगी. कुछ इसी तरह से सवाल बिहार में भी एक 6 साल के बच्चे ने राहुल गांधी से पूछा था कि वो शादी कब करेंगे. जिस पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा था कि अभी तो मैं काम कर रहा हूं और जब काम खत्म हो जाएगा तब शादी भी कर लूंगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 27, 2024 11:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).