Fact Check: क्या प्रधानमंत्री योजना के तहत आधार कार्ड से 2% सालाना ब्याज पर लोन मिल रहा है? जानें फर्जी दावे की असली सच्चाई

हाल ही में सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर एक फर्जी मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री योजना के तहत आधार कार्ड के जरिए 2% सालाना ब्याज पर लोन देने का दावा किया जा रहा है.

Photo- X/@PIBFactCheck

Fact Check: हाल ही में सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर एक फर्जी मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री योजना के तहत आधार कार्ड के जरिए 2% सालाना ब्याज पर लोन देने का दावा किया जा रहा है. इस मैसेज में कहा गया है कि केवल आधार कार्ड दिखाने पर आपको बेहद कम ब्याज दर पर लोन मिल सकता है और इसके लिए कुछ बुनियादी दस्तावेज़ ही चाहिए होंगे. हालांकि, यह मैसेज पूरी तरह से फर्जी है और सरकार की ओर से इस प्रकार की कोई योजना नहीं चलाई जा रही है. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट और प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) ने भी इस दावे को झूठा करार दिया है.

PIB ने एक आधिकारिक ट्वीट के माध्यम से जनता को सचेत किया है कि इस प्रकार की कोई स्कीम नहीं है और इस मैसेज को फॉरवर्ड करने से बचें. फर्जी लोन स्कीम का यह मैसेज लोगों को ठगने के लिए फैलाया जा रहा है.

ये भी पढें: Fact Check: बिजली बिल अपडेट नहीं किया तो कट जाएगा कनेक्शन? यहां जानें वायरल हो रहे लेटर की असली सच्चाई

क्या प्रधानमंत्री योजना के तहत आधार कार्ड से 2% सालाना ब्याज पर लोन मिल रहा है?

इसका मुख्य उद्देश्य आम जनता को गुमराह कर उनकी व्यक्तिगत जानकारी, जैसे कि आधार नंबर, बैंक डिटेल्स आदि, प्राप्त करना हो सकता है. इस तरह की धोखाधड़ी से बचने के लिए बेहद जरूरी है कि किसी भी वित्तीय योजना की जानकारी को केवल सरकार की आधिकारिक वेबसाइट या अधिकृत संस्थानों से ही जांचा-परखा जाए. अगर आपको ऐसा कोई मैसेज मिलता है, तो उसे नज़रअंदाज करें और दूसरों को भी इसके बारे में जागरूक करें.

इसके साथ ही, आप इसे साइबर अपराध शाखा या संबंधित अधिकारियों को रिपोर्ट कर सकते हैं. सावधान रहें, सतर्क रहें और फर्जी मैसेज के जाल में फंसने से बचें.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड