Iran-Israel War: ईरान-इजरायल तनाव का असर, एयर इंडिया ने रद्द कीं UAE की कई उड़ानें, यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने यूएई (UAE) की कई उड़ानें रद्द कर दी हैं. दुबई और अबू धाबी जाने वाले यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है.

(Photo Credits Twitter)

Iran-Israel War: पश्चिम एशिया में ईरान और इजरायल के बीच जारी सैन्य संघर्ष का सीधा असर अब अंतरराष्ट्रीय हवाई उड़ानों पर दिखने लगा है. यूएई (UAE) हवाई अड्डा अधिकारियों के ताजा निर्देशों के बाद, एअर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 15 मार्च 2026 के लिए अपनी कई अस्थायी (Ad-hoc) उड़ानों में कटौती करने का फैसला किया है. सुरक्षा चिंताओं और हवाई क्षेत्र के प्रतिबंधों के कारण दुबई और अबू धाबी जाने वाली अधिकांश उड़ानें रद्द कर दी गई हैं.

दुबई और अबू धाबी उड़ानों पर सबसे ज्यादा मार

एयरलाइन द्वारा जारी ताजा अपडेट के मुताबिक, दुबई और अबू धाबी के रूट सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं.  यह भी पढ़े:  Netanyahu Death News: क्या ईरान के हमले में मारे गए बेंजामिन नेतन्याहू? अफवाहों के बीच इजरायली PMO ने तोड़ी चुप्पी, कहा- प्रधानमंत्री पूरी तरह सुरक्षित

UAE जे लिए AI की कई उड़ाने रद्द

शारजाह और रास अल खैमाह से परिचालन जारी

जहां दुबई और अबू धाबी में उड़ानें रद्द हुई हैं, वहीं अन्य अमीरातों से संचालन सीमित रूप से जारी रखने की कोशिश की जा रही है. एअर इंडिया एक्सप्रेस दिल्ली, मुंबई, कोच्चि, कोझिकोड, कन्नूर और तिरुवनंतपुरम से शारजाह के लिए उड़ानें संचालित करने की योजना बना रही है. इसके अतिरिक्त, रास अल खैमाह से कोझिकोड और कोच्चि के बीच भी उड़ानें संचालित की जाएंगी. हालांकि, एयरलाइन ने स्पष्ट किया है कि ये उड़ानें स्लॉट की उपलब्धता और तत्कालीन सुरक्षा स्थितियों पर निर्भर करेंगी.

यात्रियों के लिए रिफंड और रिशेड्यूलिंग की सुविधा

उड़ानों के अचानक रद्द होने से सैकड़ों यात्री हवाई अड्डों पर फंस गए हैं. प्रभावित यात्रियों की मदद के लिए एयरलाइन ने रिशेड्यूलिंग और रिफंड की प्रक्रिया शुरू की है. जो यात्री आज यात्रा करने वाले थे, वे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अपनी टिकट की तारीख बदलवा सकते हैं या पूर्ण रिफंड का दावा कर सकते हैं. एयरलाइन ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे हवाई अड्डे के लिए निकलने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस ऑनलाइन जरूर चेक करें.

युद्ध के कारण बदला रूट

ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते युद्ध के कारण मध्य पूर्व का हवाई क्षेत्र (Airspace) काफी जोखिम भरा हो गया है. सुरक्षा कारणों से कई अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस ने अपने रूट बदल दिए हैं या उड़ानों को स्थगित कर दिया है. यूएई के हवाई अड्डों ने भी भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विदेशी एयरलाइंस को अपने अस्थायी परिचालन कम करने के निर्देश दिए हैं.

 

Share Now

\