देश

आईपीएस अधिकारी वी. के. जोहरी BSF के नये महानिदेशक नियुक्त, मध्यप्रदेश कैडर 1984 बैच के हैं अधिकारी

सीमा सुरक्षा बल के अगले प्रमुख के तौर पर भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी वी. के. जोहरी को चुना गया है. वे आर. के. मिश्रा की जगह लेंगे. मिश्रा 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हो रहे हैं.

आईपीएस अधिकारी वी. के. जोहरी BSF के नये महानिदेशक नियुक्त, मध्यप्रदेश कैडर 1984 बैच के हैं अधिकारी

नई दिल्ली: सीमा सुरक्षा बल (BSF) के अगले प्रमुख के तौर पर भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी वी. के. जोहरी (V.K. Johari) को चुना गया है. यह आधिकारिक जानकारी रविवार को दी गई. गृह मंत्रालय (Home Department) ने एक बयान में कहा, "वर्तमान में मंत्रिमंडलीय सचिवालय मं ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी पर कार्यरत आईपीएस अधिकारी वी.के. जोहरी की नियुक्ति सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक के तौर पर की गई है."

बता दें कि आईपीएस वी. के. जोहरी मध्यप्रदेश कैडर के 1984 बैच के अधिकारी हैं  वे आर. के. मिश्रा (R.K Mishra) की जगह लेंगे. मिश्रा 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हो रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2019 09:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).