Deven Bharti: बीएमसी चुनाव से पहले देवेन भारती को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने मुंबई के नए पुलिस कमिश्नर, जानें 1994 बैच के IPS अधिकारी की पूरी डिटेल
महाराष्ट्र सरकार ने वरिष्ठ IPS अधिकारी देवेन भारती को मुंबई का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया है. 1994 बैच के IPS अधिकारी भारती इससे पहले मुंबई में विशेष पुलिस आयुक्त के रूप में कार्यरत थे
Deven Bharti Mumbai Police New Commissioner: महाराष्ट्र सरकार ने वरिष्ठ IPS अधिकारी देवेन भारती को मुंबई का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया है. 1994 बैच के IPS अधिकारी भारती इससे पहले मुंबई में विशेष पुलिस आयुक्त के रूप में कार्यरत थे. उनकी यह नियुक्ति 30 अप्रैल 2025 को हुई, जब मौजूदा आयुक्त विवेक फणसालकर की सेवानिवृत्ति के बाद यह पद खाली होने के बाद उन्हें इस पद की जिम्मेदारी सौंपी गई. देवेन भारती की नियुक्ति आगामी बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) चुनाव से पहले महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जो शहर में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी अब उनके कंधों पर होगी.
देवेन भारती बनें मुंबई के नए पुलिस कमिश्नर
देवेन भारती का करियर बेहद शानदार रहा है. उन्होंने मुंबई में संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून और व्यवस्था) के रूप में सबसे लंबे समय तक सेवा दी है. उनकी पहली पोस्टिंग नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में हुई थी. इसके बाद वे गढ़चिरौली, अमरावती, और अकोला जैसे जिलों में पुलिस अधीक्षक (SP) के रूप में तैनात रहे. यह भी पढ़े: BMC Elections: बीजेपी मुंबई अध्यक्ष आशीष शेलार का दावा, उद्धव गुट आगामी बीएमसी चुनाव में 50 से ज्यादा सीटें नहीं जीत पाएगा
देवेन भारती ने 26/11 मुंबई हमलों की जांच में निभाई अहम भूमिका
वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी देवेन भारती ने वर्ष 2008 में हुए 26/11 मुंबई आतंकी हमलों की जांच में अहम और निर्णायक भूमिका निभाई थी. उस वक्त वे मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच में वरिष्ठ पद पर कार्यरत थे और हमलों की जांच से जुड़ी प्रमुख टीम का हिस्सा थे. देवेन भारती के चलते ही पाकिस्तान से आये आतंकियों के बारे में प्पाक बेनकाब हुआ.
1998 से 2003 तक भारती खुफिया विभाग में कार्यरत रहे
1998 से 2003 तक भारती खुफिया विभाग में कार्यरत रहे. मुंबई में उनकी पहली नियुक्ति डीसीपी स्पेशल ब्रांच (II) के रूप में हुई थी। बाद में उन्हें मुंबई क्राइम ब्रांच में डीसीपी (डिटेक्शन) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई, जो क्राइम ब्रांच में एक प्रतिष्ठित पद माना जाता है. इसके अलावा, उन्होंने महाराष्ट्र के विभिन्न विभागों में संगठित अपराध, आतंकवाद, और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.
भारती की नियुक्ति को लेकर पुलिस महकमे और शहरवासियों में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखी जा रही है. उनकी अनुभवी नेतृत्व क्षमता और अपराध नियंत्रण में सख्ती के लिए जानी जाती है. ऐसे में लोगों को उम्मीद हैं कि भारती शहर में अमन शांति बनाए रखने में सफल रहेंगे
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2025 12:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

