IPL Betting Case: गुरुग्राम में आईपीएल क्रिकेट सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़, 2 पकड़े गए

गुरुग्राम पुलिस ने सोमवार को 'किंग्स इलेवन पंजाब' (Kings XI Punjab) और 'सनराइजर्स हैदराबाद' (Sunrisers Hyderabad) के बीच टी 20 इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) (आईपीएल) (IPL) के मैच में कथित रूप से ऑनलाइन सट्टेबाजी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

आईपीएल (Photo Credits: Wikipedia)

गुरुग्राम, 26 अक्टूबर: गुरुग्राम पुलिस ने सोमवार को 'किंग्स इलेवन पंजाब' (Kings XI Punjab) और 'सनराइजर्स हैदराबाद' (Sunrisers Hyderabad) के बीच टी 20 इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) (आईपीएल) (IPL) के मैच में कथित रूप से ऑनलाइन सट्टेबाजी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. हालांकि, तीसरा साथी भागने में सफल रहा. आरोपियों की पहचान सुरेश और योगेश के रूप में हुई जबकि फरार व्यक्ति की पहचान नवीन के रूप में हुई. एक घर में आईपीएल (IPL) मैचों पर सट्टा लगाने वाले तीन लोगों की मौजूदगी की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की.

गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकेन ने कहा, "पुलिस ने घर पर छापा मारा और अपराधियों को पकड़ने की कोशिश की. एक आरोपी पुलिसकर्मी को धक्का देकर भाग निकला जबकि अन्य दो को पुलिस ने पकड़ लिया."

यह भी पढ़े: Google Play स्टोर से हटाये जाने के बाद Paytm की तरफ से ट्वीट, कहा- हम जल्द ही वापस लौटेंगे, आपका पैसा पूरी तरह से है सुरक्षित

पुलिस के अनुसार, छापेमारी के दौरान एक आरोपी एक रजिस्टर में क्रिकेट मैच के बारे में एंट्री कर रहा था और उसका साथी आईपीएल (IPL) टीम 'सनराइजर्स हैदराबाद' (Sunrisers Hyderabad) के लिए सट्टेबाजी की दरों के बारे में फोन पर बात कर रहा था.

उनके कब्जे से एक लैपटॉप, रजिस्टर और एक एलईडी टीवी (LED TV) बरामद किया गया. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गुरुग्राम के बिलासपुर पुलिस स्टेशन में 'प्रिवेंशन ऑफ गैम्बलिंग एक्ट' (Provision of Gambling Act) के तहत मामला दर्ज किया है. बोकेन ने कहा, "हम तीसरे आरोपी का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं जो घटनास्थल से फरार होने में कामयाब रहा."

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड