देश

विवादित बयान से मुश्किल में फंसे इंदुरीकर महाराज, कहा-'ईवन डेट पर संभोग करने से बेटा पैदा होता है'

प्रसिद्ध मराठी कीर्तनकार और उपदेशक इंदुरीकर महाराज अपने विवादित बयान के कारण सुर्ख़ियों में हैं. अपने एक बयान एमिन महाराज ने कहा कि ईवन डेट पर सम्भोग करने से बेटे का जन्म होता है. अहमदनगर जिले के एक गांव में कीर्तन के दौरान उन्होंने ये कथित टिप्पणी की, जिसके बाद से ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

विवादित बयान से मुश्किल में फंसे इंदुरीकर महाराज, कहा-'ईवन डेट पर संभोग करने से बेटा पैदा होता है'
Indurikar Maharaj, (फोटो क्रेडिट्स: फाइल फोटो)

प्रसिद्ध मराठी कीर्तनकार और उपदेशक इंदुरीकर महाराज (Indurikar Maharaj ) अपने विवादित बयान के कारण सुर्ख़ियों में हैं. अपने एक बयान में महाराज ने कहा कि ईवन डेट पर संभोग करने से बेटे का जन्म होता है. अहमदनगर जिले के एक गांव में कीर्तन के दौरान उन्होंने ये कथित टिप्पणी की, जिसके बाद से ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. अपने बयान में इंदुरीकर महाराज ने कहा कि, "अगर महिला के साथ ईवन डेट पर संभोग किया जाता है, तो उसे बेटे की प्राप्ति होगी और अगर संभोग ऑड डेट पर किया जाता है, तो बेटी की प्राप्ति होती है. यही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि अगर संभोग अशुभ समय पर किया जाता है, तो जो बच्चा पैदा होता है, वह परिवार के लिए बदनामी ले आता है और नाम खराब करता है. यह भी पढ़ें: हड्डी रोग के क्लीनिक की आड़ में चल रहे लिंग परीक्षण के धंधे का भंडाफोड़, हिरासत में लिए गए 6 लोग

बता दें कि इंदुरीकर महाराज अपने मराठी उपदेशों और विवादित बयान के लिए प्रसिद्ध हैं. इससे पहले भी वो विवादित बयान दे चुके हैं. इस बयान के बाद पीसीपीएनडीटी (PCPNDT ) की सलाहकार समिति ने इंदुरीकर महाराज को नोटिस भेजा है और उनसे इसके बारे में स्पष्टीकरण मांगा है. पीसीपीएनडीटी सदस्यों ने कहा है कि अगर नोटिस दिए जाने के बाद साक्ष्य मिलते हैं, तो अपराध दर्ज किया जाएगा.

देखें वायरल वीडियो:

इंदुरीकर महाराज ने सामाजिक, राजनीतिक क्षेत्रों में अक्सर विभिन्न विषयों पर भाषण के जरिए लोगों का दिल जीता है. लेकिन अब गर्भलिंग निदान पर बयान देने के बाद उन पर मुकदमा चलाया जा सकता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 13, 2020 01:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).