Nafe Singh Rathee Murder Video: INLD चीफ नफे सिंह राठी की गोली मारकर हत्या, हमलावरों ने की 40 से 50 राउंड फायरिंग
बहादुरगढ़ में इंडियन नेशनल लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक नफे सिंह राठी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. हमले के दौरान वह अपनी कार में सवार थे.
हरियाणा: बहादुरगढ़ में इंडियन नेशनल लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक नफे सिंह राठी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. हमले के दौरान वह अपनी कार में सवार थे. हमलावरों ने उनपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई. अटैक में घायल लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. पूर्व विधायक नफे सिंह फॉर्चूनर कार में सवार थे. बताया जा रहा है कि हमलावरों ने कम से कम 40-50 राउंड फायरिंग की है.
इंडियन नेशनल लोक दल के एक नेता के मुताबिक नफे सिंह राठी को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं. पार्टी के प्रवक्ता अमनदीप ने बताया कि सरकार से उनके लिए सुरक्षा मांगी जा रही थी, लेकिन सुरक्षा नहीं मिली. पूर्व विधायक नफे सिंह राठी पर पहले भी छोटे हमले हुए हैं.
सामने आए वीडियो में देखा गया कि कार का पूरा शीशा टूटा हुआ है और गाड़ी पर गोलियां के निशान हैं.
खट्टर साहब किसानो पर बल प्रयोग कर दबाने मे लगेक रहे और इधर हरियाणा मे ही
दिन दहाड़े @OfficialINLD के प्रदेश अध्यक्ष श्री नफे सिंह राठी की अपराधियो ने हत्या कर दी।
रोकना अपराधियों को था लेकिन दिल्ली मे बैठे साहब के दबाब मे रोकने किसानो को लगे।
Video Credit :- @Gagan4344… pic.twitter.com/FlmL0wRXUC
— Dr Gaurav Kumar (@ImJordanGaurav1) February 25, 2024
इस वारदात पर झज्जर के एसपी अर्पित जैन ने बताया कि पुलिस को गोलियां चलने की जानकारी मिली थी. उन्होंने कहा कि सीआईए और एसटीएफ की टीमें काम कर रही हैं. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.
कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा ने नफे सिंह की हत्या पर कहा, "नफे सिंह राठी जी की हत्या का समाचार बेहद दुःखद है. यह प्रदेश की कानून व्यवस्था को दर्शाता है. इस घटना ने स्पष्ट कर दिया कि कानून व्यवस्था का दिवाला पिट चुका है. प्रदेश में आज कोई भी अपने आपको सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहा है. दिवंगत आत्मा को मेरी श्रद्धांजलि व परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं."
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 25, 2024 07:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

