कोरोना वायरस: WHO ने पीएम मोदी द्वारा किए गए लॉकडाउन को ‘मजबूत’ कदम बताया, संयुक्त राष्ट्र ने भी की तारीफ

संयुक्त राष्ट्र ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में भारत के प्रति एकजुटता जताई है। साथ ही विश्व संगठन की स्वास्थ्य एजेंसी के एक शीर्ष अधिकारी ने कोविड-19 वैश्विक महामारी से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 21 दिन के लॉकडाउन के कदम को ‘‘व्यापक और मजबूत’’ बताते हुए उसकी प्रशंसा की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

संयुक्त राष्ट्र ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में भारत के प्रति एकजुटता जताई है. साथ ही विश्व संगठन की स्वास्थ्य एजेंसी के एक शीर्ष अधिकारी ने कोविड-19 वैश्विक महामारी से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 21 दिन के लॉकडाउन के कदम को ‘‘व्यापक और मजबूत’’ बताते हुए उसकी प्रशंसा की. जॉन्स हॉप्किन्स विश्वविद्यालय के आंकड़ों के अनुसार, कोरोना वायरस से दुनियाभर में मरने वाले लोगों की संख्या 18,915 हो गई और 165 से अधिक देशों तथा क्षेत्रों में संक्रमण के 422,900 से अधिक मामले सामने आए.

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार, भारत में बुधवार को कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 562 हो गए. यूनाइटेड नेशंस न्यूज ने मंगलवार को ट्वीट किया, ‘‘संयुक्त राष्ट्र कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ एकजुटता से खड़ा है.’’

वीडियो में रविवार को भारत में आहूत किए गए ‘जनता कर्फ्यू’ पर भी संज्ञान लिया गया जब देश के 1.3 अरब नागरिक सामाजिक दूरी बनाने की कोशिश के तहत सुबह सात बजे से रात को नौ बजे तक अपने घरों में ही रहे. आमतौर पर भीड़भाड़ वाली, भारत की सड़कें उस दिन सुनसान पड़ी रहीं. यूएन न्यूज के वीडियो में रविवार को कई खाली सड़कों और शहरी इलाकों की तस्वीरें भी दिखाई गईं.

यूएन न्यूज ने कहा, ‘‘भारत में कोविड-19 वैश्विक महामारी को रोकने के लिए 21 दिन का बंद है. संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी डब्ल्यूएचओ सरकार से ‘आक्रामक कार्रवाई’ करने का अनुरोध करती है.’’ भारत में डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधि हेंक बेकेडम ने वैश्विक महामारी से निपटने में देश के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए इसे ‘‘व्यापक और मजबूत’’ बताया.

उन्होंने कहा, ‘‘बीमारी को रोकने के लिए निगरानी, प्रयोगशाला की क्षमता मजबूत करने समेत बड़ी कोशिशें की गई.’’उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की सामाजिक दूरी बनाने की अपील को देशभर में काफी समर्थन मिला.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs RCB, IPL 2026 Final Match: फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगातार दूसरे साल जीता खिताब, बने ये बड़े रिकॉर्ड

GT vs RCB, IPL 2026 Final Match Scorecard: फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से रौंदा, लगातार दूसरे साल खिताब पर किया कब्जा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs RCB, IPL 2026 Final Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाजों की आई आंधी, गुजरात टाइटंस को महज 154 रनों पर रोका; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs RCB, IPL 2026 Final Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड