जरुरी जानकारी

Video Viral: महाराष्ट्र के सतारा में सेल्फी के चक्कर में युवती ने जोखिम में डाली जान

सेल्फी के चक्कर में एक युवती ने अपनी जान जोखिम में डाल दी. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है. युवती को रस्सी के सहारे रेस्क्यू कर सुरक्षित बचाया गया. महाराष्ट्र के सतारा में युवती उनघर रोड पर बोर्ने घाट पर सेल्फी लेने के लिए पहुंची थी.

Video Viral: महाराष्ट्र के सतारा में सेल्फी के चक्कर में युवती ने जोखिम में डाली जान
Satara (img: TW)

सतारा, 4 अगस्त : सेल्फी के चक्कर में एक युवती ने अपनी जान जोखिम में डाल दी. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है. युवती को रस्सी के सहारे रेस्क्यू कर सुरक्षित बचाया गया. महाराष्ट्र के सतारा में युवती उनघर रोड पर बोर्ने घाट पर सेल्फी लेने के लिए पहुंची थी. सेल्फी लेने के दौरान वो संतुलन नही बना सकी. उसका पैर फिसला और वह 100 फीट नीचे खाई में गिर गई. लड़की के गिरने के बाद स्थानीय लोग मदद के लिए आगे आए और जैसे-तैसे लड़की को बचाया गया.

युवती के नीचे गिरने के बाद स्थानीय लोग रस्सी लेकर आए. इस दौरान एक युवक उसकी जान बचाने के लिए रस्सी के सहारे में देवदूत बनकर नीचे की और जाता दिखता है, नीचे से वह युवती को रस्सी के सहारे ऊपर की और खींचते हुए लाता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान युवती दर्द से चीख रही है. स्थानीय लोगों की मदद से उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसे काफी चोट लगी है. यह भी पढ़ें : Barack Obama Birthday Special: अमेरिका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति, दो बार संभाली देश की कमान, आसान नहीं रही राह

इलाके में बीते कुछ दिनों से भारी बरसात हो रही है और मौसम का लुत्फ उठाने के लिए पर्यटक आ रहे हैं, लेकिन, वह इस दौरान अपनी सुरक्षा के साथ खिलवाड़ भी करते हुए नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर सतारा की वीडियो शेयर की जा रही हैं और रेस्क्यू करने वाले लोगों की तारीफ हो रही है.

जून माह में ही महाराष्ट्र के संभाजी नगर में रील बनाने के चक्कर में युवती की मौत हो गई थी. वो कार समेत 300 फीट गहरी खाई में गिर गई थी. सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाते समय वो रिवर्स गियर में गाड़ी चला रही थी, ब्रेक लगाना भूल गई थी और एक्सीलेटर पर पैर रख बैठी थी. नतीजतन वाहन समेत गहरी खाई में जा गिरी थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 04, 2024 11:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).