जरुरी जानकारी

UP Police Constable Recruitment 2022: यूपी पुलिस में कॉन्सटेबल के 534 पदों पर निकली वैकेंसी, स्पोर्ट्स कोटा के तहत होगी भर्ती

यूपी में पुलिस की नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए अच्छा मौका है. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.

UP Police Constable Recruitment 2022: यूपी पुलिस में कॉन्सटेबल के 534 पदों पर निकली वैकेंसी, स्पोर्ट्स कोटा के तहत होगी भर्ती
यूपी पुलिस (Photo: PTI)

UP Police Constable Recruitment 2022: यूपी में पुलिस की नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए अच्छा मौका है. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. उत्तर प्रदेश पुलिस में स्पोर्ट्स कोटे के तहत कुल 534 कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती की जाएगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. IAF Agniveer Recruitment 2023: वायुसेना में जल्द शुरू होने वाली है अग्निवीरों की भर्ती, यहां पढ़ें डिटेल्स.

ऑनलाइन आवेदन 01 अक्टूबर से शुरू होंगे. इन पदों पर अप्लाई करने की लास्ट डेट है 31 अक्टूबर 2022 है. ये भर्तियां मुख्य रूप से स्पोर्ट्स कोटा के तहत निकली हैं. इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 534 पद भरे जाएंगे. इनमें से 335 पद पुरुषों के लिए और 199 पद महिलाओं के लिए हैं.

आवेदन शुल्क

इस भर्ती प्रक्रिया के लिए सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को 400 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा. आवेदन शुल्क भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की निर्धारित शाखा के माध्यम से लेखा शीर्षक 00706080014000 पर जमा किया जाएगा. आवेदन पत्र भरे जाने में आ रही किसी समस्या की स्थिति में उम्मीदवार हेल्पलाइन नंबर 945445191 पर संपर्क कर सकते हैं.

योग्यता - 12वीं पास के साथ खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन ( खेल संबंधी योग्यता नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।)

आयु सीमा - 18 से 22 वर्ष

किस खेल में कितने पद

पुरुष वर्ग: 57 वैकेंसी एथलेटिक्स, 42 वाटर स्पोर्ट्स, 20-20 हॉकी एवं कुश्ती के लिए निकाली गई हैं.

महिला वर्ग: 46 वैकेंसी एथलेटिक्स, 19 तैराकी, 18 कुश्ती, 10 वालीबॉल, 10 बास्केटबॉल और 10 कबड्डी के लिए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2022 05:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).