होली के मौके पर योगी सरकार का तोहफा, UP Roadways चलाएगा 200 स्पेशल बसें, जानें रुट
इसके अलावा राज्य परिवहन निगम ने दिल्ली, बिहार, उत्तराखंड, राजस्थान और पंजाब के अलावा अन्य कई छोटे रूटों पर भी बसों को चलाने का निर्णय किया है
लखनऊ: होली (Holi) के मौके पर उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) जाने वाले लोगों की तादाद बहुत ज्यादा है, ऐसे में ट्रेनों में रिजर्वेशन की समस्या बढ़ गई है और लोगों को टिकट नहीं मिल रहा हैं. होली को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (UP Transport Corporation) ने लोगों के लिए स्पेशल बसों का इंतजाम किया है. गाजियाबाद रीजन ने यात्रियों के लिए 200 स्पेशल बसें चलाने का फैसला लिया है. जिससें लोगों को दिक्कत ना हो और यात्री सुरक्षित अपने अपने घर पहुंच जाए. इन स्पेशल बसों को 25 मार्च के बाद से शुरू किया जाएगा, जो आनंद विहार, दिल्ली और कौशांबी बस अड्डे से चलेंगी.
इसके अलावा राज्य परिवहन निगम ने दिल्ली, बिहार, उत्तराखंड, राजस्थान और पंजाब के अलावा अन्य कई छोटे रूटों पर भी बसों को चलाने का निर्णय किया है. ये बसें लखनऊ के चारों बस अड्डो से चलेंगी.
गाजियाबाद रीजन के रीजनल मैनेजर एके सिंह ने बताया कि बताया त्याहारों के पास आते ही लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है और ट्रेनों में रिजर्वेशन के बिना सफर नहीं हो सकता. लोगों की सुविधा के लिए बसों में अधिक संख्या में यात्रियों को सफर करने की संभावना है. लोगों की सुविधावों को ध्यान में रखते हुए रीजन से अतिरिक्त बसों को चलाने का फैसला किया है और रोडमैप भी बना लिया गया है. जिस रूट पर यात्रियों की संख्या अधिक होगी इन बसों को उन रूट पर चलाया जाएगा. गाजियाबाद रीजन के सभी 7 डिपो की बसों को इसमें शामिल किया गया है. जानें किस डिपो की बसें किन किन रूट्स से जाएंगी.
खुर्जा डिपो (20 बस)- दिल्ली/कौशाम्बी से अलीगढ़, एटा, मैनपुरी, कासगंज, इटावा, कानपुर, फर्रुखाबाद मार्ग से जाएंगी. आनन्द विहार दिल्ली बस अड्डे पर जिन स्थानों के लिए यात्रियों की भीड़ होगी, वहां के लिए चलाए जाने का निर्णय लिया गया है.
| मार्ग का नाम | जनरथ व एसी बसें | साधारण | कुल बसें |
| दिल्ली-लखनऊ | 10 | 15 | 27 |
| दिल्ली- बरेली | 08 | 15 | 23 |
| दिल्ली हल्द्वानी | 04 | 06 | 10 |
| दिल्ली –आजमगढ़ | 03 | 02 | 05 |
| दिल्ली- सोनौली | 03 | 03 | 06 |
| दिल्ली-बदायूं | 06 | 50 | 56 |
| दिल्ली-मैनपुरी | 04 | 25 | 29 |
| दिल्ली-कानपुर | 04 | 10 | 14 |
| दिल्ली एटा अलीगढ़ | 00 | 30 | 30 |
| कुल योग | 42 | 156 | 200 |
बुलंदशहर डिपो के लिए 30 बस उपलब्ध है- दिल्ली/कौशाम्बी से अलीगढ़, एटा, मैनपुरी, कासगंज, कानपुर, बदायूं मार्ग से बसों का संचालन होगा. वहीं रात में आनन्द विहार, दिल्ली से यात्रियों के मौजूदगी के अनुसार संचालन कराया जाएगा.
सिकन्द्राबाद डिपो के लिए 20 बस- दिल्ली/कौशांबी से अलीगढ़, एटा, मैनपुरी, कासगंज, कानपुर, बदायूं मार्ग से चलाई जाएंगी. रात में आनंद विहार दिल्ली में यात्रियों की जरूरत के अनुसार बस सेवाएं चलाई जाएंगी.
हापुड़ डिपो के लिए 30 बस- दिल्ली/कौशाम्बी से मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, आजमगढ़ पर चलेंगी और आवश्यकता पड़ने पर एटा, अलीगढ़, सम्मल, चन्दौसी, बदायूं मार्ग पर भी बसें चलाई जा सकता है. आनन्द विहार, दिल्ली के यात्रियों के लिए ये सेवा रात में चलाई जाएंगी।
लोनी डिपो के लिए 30 बस- दिल्ली से मेरठ, हरिद्वार, सहारनपुर चलेंगी और आवश्यकता पड़ने पर एटा, चन्दौसी, बदायूं, फर्रुखाबाद, कानपुर आदि मार्गों पर संचालन जरुरत पड़ने पर हो सकता है.
साहिबाबाद डिपो के लिए 35 बस- साहिबाबाद डिपो की अतिरिक्त बसों का संचालन आनंद विहार, दिल्ली बस अड्डे से यात्रियों के हिसाब से चलाया जा सकता है.
कौशांबी डिपो के लिए भी 35 बस- कौशांबी से मेरठ, गढ़, बुलन्दशहर, खुर्जा, अलीगढ़, आगरा, बरेली, मुरादाबाद, अलीगढ़, एटा, कासगंज आदि मार्गों पर बसें चलाई जाएंगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 22, 2021 12:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

