जरुरी जानकारी

School Assembly News Headlines for 4 May 2025: स्कूल असेंबली के लिए 4 मई 2025 की टॉप खबरें; देश-दुनिया, खेल और व्यापार की ताजा अपडेट

अगर आप 4 मई 2025 को स्कूल असेंबली में न्यूज रीडिंग करने जा रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की है. यहां आपको देश-विदेश, खेल और व्यापार से जुड़ी कुछ बड़ी और ताजा खबरें मिलेंगी, जिन्हें आप आत्मविश्वास के साथ मंच से पढ़ सकते हैं.

School Assembly News Headlines for 4 May 2025: स्कूल असेंबली के लिए 4 मई 2025 की टॉप खबरें; देश-दुनिया, खेल और व्यापार की ताजा अपडेट
School Assembly News | File

School Assembly News Headlines for 4 May 2025: अगर आप 4 मई 2025 को स्कूल असेंबली में न्यूज रीडिंग करने जा रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की है. यहां आपको देश-विदेश, खेल और व्यापार से जुड़ी कुछ बड़ी और ताजा खबरें मिलेंगी, जिन्हें आप आत्मविश्वास के साथ मंच से पढ़ सकते हैं. इस तरह की खबरों से न सिर्फ आपकी जनरल नॉलेज बढ़ती है बल्कि बोलने का आत्मविश्वास भी मजबूत होता है. इस लिस्ट में राष्ट्रीय खबरें, अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम, क्रिकेट और ओलंपिक से जुड़ी जानकारी और शेयर बाजार या डिजिटल पेमेंट से संबंधित बातें भी शामिल होती हैं.

तो तैयार हो जाइए और अपनी असेंबली की शुरुआत आज की इन ताजा सुर्खियों से कीजिए.

ये भी पढें: केदारनाथ में बाबा के दर्शन के लिए आए श्रद्धालु प्रशासन की टोकन व्यवस्था से खुश, कहा – ‘लाइन में खड़े होने का झंझट खत्म’

राष्ट्रीय समाचार (News for School Assembly)

  • भारत ने पाकिस्तान से आयात-निर्यात पर लगाया सख्त प्रतिबंध.
  • दुश्मन के एयरक्राफ्ट गिराने के लिए सेना ने लॉन्चर्स का टेंडर जारी किया.
  • पीएम मोदी बोले- आतंकवादियों और उनके समर्थकों पर चलेगी निर्णायक कार्रवाई.
  • पहलगाम हमले के बाद पहली बार पीएम मोदी से मिले उमर अब्दुल्ला, 30 मिनट चली बातचीत.
  • पाकिस्तान को सबक सिखाने की तैयारी, नौसेना प्रमुख ने पीएम मोदी से की अहम मुलाकात.
  • गोवा में धार्मिक यात्रा के दौरान भगदड़, 6 की मौत और 30 घायल.
  • सर्जिकल स्ट्राइक पर बयान देने के बाद चन्नी ने दी सफाई, बोले- सबूत नहीं मांगे थे.
  • सिंगर सोनू निगम पर एफआईआर, कन्नड़ भाषा का अपमान करने का आरोप.

अंतरराष्ट्रीय समाचार (School Assembly News Headlines Today in Hindi)

  • भारत के डर से कांपा पाकिस्तान, अब्दाली मिसाइल का किया परीक्षण.
  • ऑस्ट्रेलिया में एंथनी अल्बनीज ने रचाया इतिहास, लगातार दूसरी बार बने प्रधानमंत्री.
  • क्या श्रीलंका पहुंचे पहलगाम हमले के आतंकी? चेन्नई से कोलंबो पहुंची फ्लाइट में घंटों चला तलाशी अभियान.
  • इंस्टाग्राम के को-फाउंडर का बड़ा आरोप, बोले- AI कंपनियों को यूजर्स की निजी जिंदगी में दखल देने की आदत.
  • इजरायल पर हूतियों का मिसाइल अटैक, ट्रंप ने दी कड़ी चेतावनी- खत्म कर दो Houthi को.

खेल समाचार (Today's Hindi News Headline for School Assembly)

  • IPL 2025 का 52वां मुकाबला RCB और CSK के बीच बेंगलुरु में खेला जा रहा है.
  • चेन्नई प्लेऑफ की रेस से बाहर, RCB की नजर प्लेऑफ में जगह पक्की करने पर.
  • UAE को मिली ऐतिहासिक सफलता, ICC ने महिला टीम को ODI दर्जा दिया.
  • अमेरिका महिला टीम ODI दर्जा खो बैठी, रैंकिंग और न्यूनतम मैच शर्त में पिछड़ी.
  • भारत बनाम श्रीलंका महिला वनडे ट्राई सीरीज का चौथा मैच 4 मई को कोलंबो में.
  • भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद बाबर, रिजवान और शाहीन के इंस्टाग्राम अकाउंट किए ब्लॉक.

स्कूल असेंबली में ये खबरें छात्रों को जागरूक और सूचित रखने में मदद करेंगी.

(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2025 08:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).