India Post GDS recruitment 2025 Last Date: डाक विभाग में आवेदन की अंतिम तिथि आज, 10वीं पास indiapostgdsonline.gov.in पर जल्दी करें आवेदन
अगर आप भारतीय डाक विभाग (India Post) में नौकरी करना चाहते हैं, तो आपके लिए यह सुनहरा मौका है. ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2025 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज, 3 मार्च 2025 है.
India Post GDS recruitment 2025 Last Date: अगर आप भारतीय डाक विभाग (India Post) में नौकरी करना चाहते हैं, तो आपके लिए यह सुनहरा मौका है. ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2025 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज, 3 मार्च 2025 है. इच्छुक उम्मीदवार indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर तुरंत आवेदन कर सकते हैं. अगर आवेदन में कोई गलती हो जाए, तो घबराने की जरूरत नहीं है. 6 मार्च से 8 मार्च 2025 तक आवेदन सुधार (Form Correction) की सुविधा उपलब्ध होगी.
सीधे आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें: [GDS आवेदन लिंक]
अन्य जरूरी जानकारी
- कुल पद और योग्यता: इस भर्ती अभियान के तहत 21,413 ग्रामीण डाक सेवक (GDS) पदों को भरा जाएगा.
- आयु सीमा: 18 से 40 साल (आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी)
- शैक्षणिक योग्यता: किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है. उम्मीदवारों को गणित और अंग्रेजी विषय में पास होना जरूरी है.
- आवेदन शुल्क: सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹100 है. हालांकि, महिला, SC/ST, दिव्यांग और ट्रांसवुमन उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है.
आवेदन प्रक्रिया
- आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं.
- खुद को रजिस्टर करें और आवेदन फॉर्म भरें.
- सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें. (अगर लागू हो)
- फॉर्म जमा करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें.
अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यह मौका हाथ से न जाने दें! आवेदन की प्रक्रिया जल्द पूरी करें.
Tags
GDS Online Application 2025
India Post GDS Apply Online
India Post GDS Eligibility Criteria
India Post GDS recruitment 2025 Last Date
India Post GDS Vacancy 2025
latest news today
Today's Headlines
आज की सुर्खियां
इंडिया पोस्ट जीडीएस ऑनलाइन आवेदन करें
इंडिया पोस्ट जीडीएस पात्रता मानदंड
इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2025
इंडिया पोस्ट जीडीएस रिक्ति 2025
जीडीएस ऑनलाइन आवेदन 2025
संबंधित खबरें
Siddhivinayak Temple Celebrates New Year 2026: सिद्धिविनायक मंदिर प्रशासन नव वर्ष की तैयारियों में जुटा, 1 जनवरी को विशेष दर्शन और निशुल्क सुविधाओं की घोषणा, जानें डिटेल्स
VIDEO: फ्लाइट में पहली बार बच्चे बैठे, 5 लाख खर्च कर हेडमास्टर ने छात्रों का सपना किया पूरा, कोप्पल जिले के शिक्षक की पहल बनी मिसाल
New Zealand New Year Celebration: दुनिया में सबसे पहले न्यूज़ीलैंड ने मनाया न्यू ईयर, 2026 का किया वेलकम, स्काई टावर पर आतिशबाज़ी: VIDEO
Ujjain: फांसी के फंदे पर झूलते शख्स के लिए फ़रिश्ता बना पुलिस अधिकारी, CPR देकर बचाई जान, उज्जैन के नागदा का वीडियो आया सामने: VIDEO
\