जरुरी जानकारी

PM Kisan Yojana 19th Installment: 24 फरवरी को आएगी पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त! लेकिन इन किसानों के खाते में नहीं आएगा पैसा, जानें कारण

पीएम किसान योजना के तहत किसानों को हर साल ₹6000 की आर्थिक मदद दी जाती है, जो तीन किस्तों में दी जाती है. अब तक 18 किस्तें किसानों के खातों में ट्रांसफर की जा चुकी हैं.

PM Kisan Yojana 19th Installment: 24 फरवरी को आएगी पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त! लेकिन इन किसानों के खाते में नहीं आएगा पैसा, जानें कारण
Kisan Samman Nidhi Update

PM Kisan Yojana 19th Installment: पीएम किसान योजना के तहत किसानों को हर साल ₹6000 की आर्थिक मदद दी जाती है, जो तीन किस्तों में दी जाती है. अब तक 18 किस्तें किसानों के खातों में ट्रांसफर की जा चुकी हैं. अब सभी को 19वीं किस्त का इंतजार है, जो 24 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद जारी करेंगे. इस बार भी 13 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में पैसे डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए भेजे जाएंगे.

हालांकि, इस बार कई किसान इस किस्त से वंचित रह सकते हैं. अगर आप भी इस योजना का लाभ ले रहे हैं, तो जान लें कि किन कारणों से आपके खाते में पैसा नहीं आएगा.

ये भी पढें: PM Kisan Yojana 19th Installment: क्या 18 जनवरी को जारी होगी पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त? क्या हैं पात्रता और जरूरी शर्तें? एक क्लिक में जानें सबकुछ

किन किसानों को नहीं मिलेगी 19वीं किस्त?

  • e-KYC पूरा नहीं करने वाले किसान: अगर आपने अब तक e-KYC नहीं करवाया है, तो आपको यह किस्त नहीं मिलेगी. सरकार ने इसे अनिवार्य कर दिया है.
  • जमीन का वेरिफिकेशन नहीं हुआ: जिन किसानों ने अभी तक अपनी जमीन का वेरिफिकेशन नहीं कराया है, उनके खाते में भी पैसा नहीं आएगा.
  • DBT ऑफ होने पर पैसा नहीं मिलेगा: किसान के बैंक अकाउंट में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) सुविधा चालू होनी चाहिए. अगर यह सुविधा बंद है, तो किस्त खाते में नहीं आएगी.

कैसे करें जरूरी अपडेट?

  • e-KYC अपडेट करने के लिए पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं और OTP बेस्ड e-KYC पूरी करें.
  • जमीन वेरिफिकेशन के लिए अपने नजदीकी कृषि कार्यालय में संपर्क करें.
  • DBT चालू करने के लिए अपनी बैंक शाखा जाकर इसे एक्टिवेट करवाएं.

जल्द करें ये काम, वरना नहीं मिलेगा पैसा!

अगर आप चाहते हैं कि 24 फरवरी को आपके खाते में किस्त का पैसा आए, तो जल्द से जल्द ये जरूरी काम निपटा लें. सरकार की ओर से बार-बार e-KYC और वेरिफिकेशन कराने की अपील की जा रही है ताकि कोई भी पात्र किसान योजना से वंचित न रहे.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 10, 2025 11:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).