जरुरी जानकारी

गोवा में तांत्रिक ने नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म, मां की मिलीभगत का भी शक

गोवा में पुलिस ने बुधवार को एक 14 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक 50 वर्षीय 'तांत्रिक' को गिरफ्तार किया है. आरोपी के साथ-साथ पुलिस ने पीड़िता की मां को भी गिरफ्तार किया है.

गोवा में तांत्रिक ने नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म, मां की मिलीभगत का भी शक
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

पणजी, 1 जून : गोवा में पुलिस ने बुधवार को एक 14 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक 50 वर्षीय 'तांत्रिक' को गिरफ्तार किया है. आरोपी के साथ-साथ पुलिस ने पीड़िता की मां को भी गिरफ्तार किया है. पुलिस को शक है कि मामले में मां की भी मिलीभगत हो सकती है.

पुलिस उपाधीक्षक जीवबा दलवी के बताया कि आरोपी रमाकांत नाइक उर्फ बाबा और पीड़िता की मां को गिरफ्तार कर लिया गया है. उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 376, पॉक्सो अधिनियम की धारा 4 और गोवा बाल अधिनियम, 2003 की धारा 8 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है. यह भी पढ़ें : देश की खबरें | भाजपा नेताओं ने पानी की किल्लत को लेकर केजरीवाल के इस्तीफे की मांग की

दलवी ने कहा कि हमें शिकायत मिली थी कि तांत्रिक ने नाबालिग लड़की के साथ सभी इच्छाओं को पूरा करने का लालच देकर उसके साथ रेप किया. नाबालिग लड़की की मां को भी तांत्रिक की मिलीभगत के शक के चलते गिरफ्तार किया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 01, 2022 03:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).