आजम खान ने दिया बेतुका बयान, कहा-अगर अटल जितना सम्मान मिले तो आज ही मर जांऊ
सपा ने आजम खान बीजेपी पर तंज करते हुए कहना है कि अटली जी के निधन पर जिस तरह से उन्हें सम्मान मिल रहा है. ऐसा सम्मान मुझे भी मिले तो मै आज ही मरना पसंद करुंगा.
लखनऊ: समाजवादी पार्टी नेता व पूर्व मंत्री आजम खान अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते है. एक बार वे फिर से सुर्खियों में है. इस बार वे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अस्थी कलश यात्राओं को लेकर है. सपा नेता आजम खान ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहना है कि अटली जी के निधन पर जिस तरह से उन्हें सम्मान मिल रहा है. ऐसा सम्मान मुझे भी मिलें तो मै आज ही मरना पसंद करुंगा.
सपा नेता आजम खान ट्वीट करते हुए जो लिखा है उसके मुताबिक उनका कहना है कि अगर उन्हें किसी तरह इस बात का पता चल जाए कि उनके मरने के बाद उन्हें भी अटल बिहारी बाजपेयी की तरह इतना सम्मान मिलेगा तो वे आज ही मरना पसंद करेंगे.
If I somehow get to know that after death so much respect will be accorded to me then I would like to die today itself: SP leader Azam Khan on #AsthiKalashYatra of #AtalBihariVaajpayee pic.twitter.com/9zBdCgWnYT
— ANI UP (@ANINewsUP) August 26, 2018
गौरतलब हो कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद उनके विचारों और संदेशों को लोगों तक पहुचाने के लिए बीजेपी सरकार देश के अलग अलग -राज्या में उनकी अस्थी कलश यात्रा निकाल देश की अलग-अलग नदियों में विसर्जित कर रही है. ताकि अटल से प्यार करने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दें सकें और अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों को जान सकें
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 26, 2018 11:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

