जरुरी जानकारी

South East Central Railway Recruitment: दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे में निकली अपरेंटिस की भर्ती, 10वीं/12वीं पास तुरंत करें APPLY

साउथ-ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने बिलासपुर डिवीजन में अप्रेंटिस के 861 पदों पर भर्ती निकाली है. इच्छुक उम्मीदवार 12 अप्रैल से पहले ऑफिशियल वेबसाइट apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. नोटिफिकेशन के मुताबिक, यह भर्ती एक साल के लिए होगी.

South East Central Railway Recruitment: दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे में निकली अपरेंटिस की भर्ती, 10वीं/12वीं पास तुरंत करें APPLY
(Photo : X)

South East Central Railway Recruitment: साउथ-ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने बिलासपुर डिवीजन में अप्रेंटिस के 861 पदों पर भर्ती निकाली है. इच्छुक उम्मीदवार 12 अप्रैल से पहले ऑफिशियल वेबसाइट apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. नोटिफिकेशन के मुताबिक, यह भर्ती एक साल के लिए होगी.

योग्यता: अप्रेंटिसशिप भर्ती के लिए उम्मीदवारों को 10वी/12वीं पास होने के साथ-साथ उसके पास संबंधित ट्रेड में ITI का डिप्लोमा होना चाहिए. किया होना चाहिए.

ये भी पढ़ें: SSC CHSL Notification 2024: एसएससी सीएचएसएल के लिए आवेदन शुरू, जानें वैकेंसी से जुड़ी पूरी डीटेल

South East Central Railway Apprentice Recruitment 2024

आयु सीमा : उम्मीदवार की आयु 15 से 24 साल तक के बीच होनी चाहिए. नियमानुसार, एससी-एसटी अभ्यर्थि को आयु सीमा में 5 साल, ओबीसी को 3 साल और एक्स सर्विसमैन व दिव्यांगों को 10 साल की छूट दी जाएगी.

 

चयन प्रक्रिया: कैंडिडेट का चयन 10वीं और ITI की डिग्री के मार्क्स के आधार पर किया जाएगा. 10वीं में कम से कम 50% मार्क्स होना अनिवार्य है.

मासिक भत्ता: कैंडिडेट का स्टाइपेंड छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा तय किया जाएगा.

आवेदन के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट apprenticeshipindia.gov.in पर जाएं
  • इसके बाद Recruitment के विकल्प पर क्लिक करें
  • अब Apply Online के ऑप्शन पर क्लिक करें
  • इसके बाद अपनी सभी जानकारियों को सही-सही भरें
  • अब जरूरी डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करें
  • फार्म फाइनल सबमिट होने पर भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल कर रख लें

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 12, 2024 04:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).