RRB NTPC Admit Card 2025 Date: आरआरबी एनटीपीसी भर्ती के लिए परीक्षा, जानें एक क्लिक में कैसे डाउनलोड करें RRB वेबसाइट से एडमिट कार्ड
MPSC Prelims 2025 Exam

RRB NTPC Admit Card 2025 Date: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा एनटीपीसी (नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी) के 11,558 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा की तारीख जल्द ही घोषित होने वाली है. परीक्षा की तिथि घोषित होने के बाद, एडमिट कार्ड भी जल्दी जारी किए जाएंगे. तारीख की घोषणा के बाद, उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrb.digialm.com पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

 RRB NTPC परीक्षा की तिथि इस महीने के अंत तक घोषित होने की संभावना है. तारीख घोषित होने के बाद, उम्मीदवार आरआरबी की वेबसाइटों से RRB NTPC परीक्षा अनुसूची PDF डाउनलोड कर सकते हैं. यह भी पढ़े: RRB NTPC Exam Date 2025: आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा की तारीख rrbapply.gov.in पर जल्द होगी जारी

RRB NTPC परीक्षा के लिए क्षेत्रवार लिंक दिए जा रहे हैं, जिन पर जाकर उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

क्षेत्रवार हॉल टिकट डाउनलोड लिंक:

RRB NTPC Admit Card 2025: NTPC हॉल टिकट डाउनलोड कैसे करें

  1. सबसे पहले, संबंधित RRB क्षेत्र की वेबसाइट पर जाएं.

  2. RRB NTPC एडमिट कार्ड 2025 PDF लिंक पर क्लिक करें.

  3. लॉगिन क्रेडेंशियल्स (आवेदन संख्या, जन्मतिथि) दर्ज करें।

  4. RRB NTPC एडमिट कार्ड 2025 PDF स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड करें।

  5. इसे अपने कंप्यूटर/लैपटॉप में सेव करें और भविष्य में संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट- rrb.digialm.com पर जाएं।

आरआरबी एनटीपीसी भर्ती के बारे में अन्य जानकारी:
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आरआरबी एनटीपीसी के तहत 11,558 पदों पर भर्ती की जा रही है. इनमें से 8,113 पद ग्रेजुएट लेवल के हैं और 3,445 पद अंडरग्रेजुएट लेवल के हैं. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है और अब उम्मीदवारों को परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड का इंतजार है.